24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयठीक हो रही एसिड अटैक वाली लड़की, दुआएं दीजिए इस बंदे को...

ठीक हो रही एसिड अटैक वाली लड़की, दुआएं दीजिए इस बंदे को जिसकी ट्रिक ने उसका चेहरा बचा लिया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के द्वारका में एसिड हमले में घायल लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है। हैवानों ने लड़की को जिंदगी भर का दर्द देने की कोशिश की मगर वहां मौजूद एक फरिश्ते के कारण लड़की के चेहरे और आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। अगर उस लड़की के चेहरे और गले पर पानी नहीं फेंका जाता तो पीड़ित लड़की की हालत और बिगड़ सकती है। घटनास्थल पर कुछ दूर मौजूद एक दुकानदार की समझ के कारण लड़की को केवल 8% बर्न हुआ। दुकानदार ने बताया कि उसने लड़की के चेहरे पर बाल्टीभर पानी डाल दिया था।

फरिश्ता बना दुकानदार
घटनास्थल से कुछ दूर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि उसके पास लड़की बदहवास भागती आई थी। उन्होंने कहा, ‘वो लड़की एकदम से शोर मचाती आई, जैसे आदमी एकदम से जल जाता है वैसे। तब हमने देखा कि लड़की बहुत ही घबराई हुई है, तब मैंने देखा कि किसी ने इसपर तेजाब डाल दिया था। तब हमने फटाफटा पानी की बाल्टी भरकर, पानी डाला इसपर। थोड़ा सा बचाव हो गया लेकिन ज्यादा तेजाब डाला था किसी ने इसके ऊपर।

लड़की की आंखों में तेजाब का असर
सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है लेकिन उसकी आंखों पर भी एसिड का असर हुआ है। अस्पताल में आई एक्सपर्ट की टीम इलाज में लगी हुई है। राहत की बात यह बताई जा रही है कि केवल 8 पर्सेंट ही बर्न है, अगर बर्न ज्यादा होता तो दिक्कत हो सकती थी, क्योंकि एसिड बर्न बाकी बर्न से काफी अलग और कहीं ज्यादा खतरनाक होता है।

पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं
द्वारका सब डिवीजन के एसडीएम विनय कुमार मोंगिया ने बताया कि बुधवार शाम को माता-पिता की मौजूदगी में उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की थी। इस दौरान पीड़िता के बयान लेने की कोशिश की गई। पीड़िता फिलहाल आईसीयू में है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। एसडीएम ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थित होने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही पीड़िता के बयान लिए जाएंगे।

पीड़िता के चेहरे पर कालापान
रिश्तेदारों के अनुसार, पीड़िता के चेहरे पर एक तरफ कालापन आने लगा है। कुछ दुकानदारों ने हमले के तुरंत बाद पीड़िता के चेहरे पर पानी डाला था उससे काफी बचाव हुआ है । फिलहाल गर्दन का हिस्सा अधिक जला बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि पीड़िता के होंठ पर अभी काफी सूजन है। इसकी वजह से वह जवाब देने में असहज महसूस कर रही है। इसी वजह से वह सिर्फ हां और ना में ही जवाब दे रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...