11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराजनीतिसंसद में हंगामे पर एक्शन, राज्यसभा के 11 सांसद एक हफ्ते के...

संसद में हंगामे पर एक्शन, राज्यसभा के 11 सांसद एक हफ्ते के लिए सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. हंगामे के चलते राज्यसभा के 11 सांसदों को सदन से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के चार सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि ये राज्यसभा सांसद सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए एक हफ्ते के लिए निलंबित किए गए हैं.संसद में विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. सरकार का आरोप है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है. जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है.

ये सांसद हुए निलंबित
राज्यसभा में हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उपसभापति ने 11 सांसदों को निलंबित कर दिया. इन सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, एए रहीम, एल यादव और वी वी. शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं.

सोमवार को चार सांसद हुए थे निलंबित
इससे पहले सोमवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने महंगाई और GST की बढ़ती दरों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. लोकसभा में हंगामा करने को लेकर कांग्रेस के चार सांसदों को कार्रवाई की गई. मणिक्कम टेगोर, टीएम प्रतापन, ज्योतिमणी, रम्या हरिदास को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

कांग्रेस ने संसद से सड़क तक किया हंगामा
उधर, मंगलवार को सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की. ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने संसद से सड़क तक जमकर हंगामा किया. कांग्रेसी सांसदों ने जहां ये मुद्दे सदन में उठाया तो कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला. यहां राहुल गांधी धरने पर भी बैठे. इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी और कांग्रेस के 50 सांसदों को हिरासत में लिया गया है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...