13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीययूट्यूब और एक्स पर होगा एक्शन! सरकार ने दी चेतावनी, कहा-तुरंत हटाएं...

यूट्यूब और एक्स पर होगा एक्शन! सरकार ने दी चेतावनी, कहा-तुरंत हटाएं ये पोस्ट

Published on

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, एक्स और टेलीग्राम के ढ़ीलें पेंच को टाइट करने की तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल यूट्यूब और एक्स प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पॉलिसी को सही से लागू ना करने के आरोप हैं। इन प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट के नाम पर चाइल्ड एब्यूसिंग कंटेंट लगातार बढ़ रहा है, लेकन यूट्यूब और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म धड़ल्ले से पोस्ट होने वाले चाइल्ड एब्यूसिंग कंटेंट को हटाने को लेकर सतर्कता नहीं दिखा रहे थे, जिसे लेकर सरकार सख्त हो गई है।

सरकार ने जारी की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ चेतावनी जारी की है। इन सभी प्लेटफॉर्म से चाइल्ड एब्यूसिंग कंटेंट को हटाने को कहा गया है। सरकार ने इन सभी प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी करके कहा है कि अगर सरकार का निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईटी नियम, 2021 के नियम 3(1)(बी) और नियम 4(4) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सरकार लगा सकती है जुर्माना
यूट्यब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट के नाम पर परोसे जाने वाले चाइल्ड अब्यूश्यू कंटेंट पर रोक लगाने पर जोर दिया गया है। साथ ही ऐसे कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए कंटेंट मॉडरेशन एल्गोरिदम और रिपोर्टिंग सिस्टम को लागू करने पर जोर दिया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम की धारा 66ई, 67, 67ए और 67बी अश्लील या अश्लील सामग्री के ऑनलाइन प्रसारण के लिए कड़े दंड और जुर्माना लगाती हैं। सरकार का कहना है कि वो आईटी नियमों के तहत एक सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट बनाने पर लगातार काम कर रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...