4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिअधीर रंजन के जिस भाषण पर हुआ हंगामा उसे रिकॉर्ड से हटाया...

अधीर रंजन के जिस भाषण पर हुआ हंगामा उसे रिकॉर्ड से हटाया गया, निलंबन को कांग्रेस ने बताया असंवैधानिक

Published on

नई दिल्ली

अधीर रंजन चौधरी के भाषण का वो हिस्‍सा लोकसभा की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया, जिसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना नीरव मोदी से की थी। इसके साथ ही अधीर रंजन ने पीएम मोदी को अंधा राजा भी बताया था। इसे लेकर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ था। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए अधीर रंजन ने कहा, देश के मुखिया होने के नाते पीएम मोदी को मणिपुर के लोगों से मन की बात करनी चाहिए थी। पीएम मोदी हर मुद्दे पर कुछ न कुछ बोलते हैं, पर मणिपुर पर वे मौन हैं। ये अनुचित है हम इसकी निंदा करते हैं। मणिपुर से दो सांसद हैं उन्‍हें भी बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के साथ ही विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा खत्म हो गई। इस प्रस्‍ताव पर तीन दिनों से चर्चाए हो रही थी। इसमें पक्ष एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने अपनी राय रखी और एक दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्‍यारोप लगाए। लोक सभा में विरोधी दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। साथ ही अधीर रंजन के भाषण के कुछ विवादित अंश को भी लोकसभा सचिवालय ने कार्यवाही से हटा दिया है। अब बताया जा रहा है इसको लेकर विरोधी दल प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सभी सांसद हिस्‍सा लेंगे। यह बैठक संसद में ही बुलाई गई है। सुबह तकरीबन 10: 30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी सरकार को घेरने के लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...