5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeराजनीतिCJI की निगरानी में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति चाहते थे आडवाणी, PM...

CJI की निगरानी में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति चाहते थे आडवाणी, PM मोदी ने चंद्रचूड़ को रखा है बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारत सरकार ने गुरुवार (10 अगस्त) को संसद में एक विधेयक पेश किया। यह विधेयक एक कमेटी बनाने से जुड़ा है, जो भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के सदस्यों का चयन करेगी। कमेटी में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक कैबिनेट मंत्री को रखा गया है। कमेटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल नहीं किया गया है, जिससे चर्चा का विषय बना है। अब तक CEC (चीफ इलेक्शन कमिश्नर) और EC (इलेक्शन कमिश्नर) को संविधान के अनुच्छेद 324(2) के अनुसार सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या कहा था?
इसी वर्ष मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और CJI की तीन सदस्यीय कमेटी चुनाव आयोग के लिए सदस्यों का चयन करेगी। ऐसा तब तक होगा, जब तक संसद चीफ इलेक्शन कमिश्नर और इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति को नियंत्रित करने वाला कानून पारित नहीं कर देती।

शीर्ष अदालत ने यह फैसला साल 2015 की एक जनहित याचिका पर सुनाया था, जिसमें केंद्र द्वारा चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की प्रथा को चुनौती दी गई थी। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ECI की स्वतंत्रता पर सवाल उठे हैं। चुनाव आयोग में कार्यपालिका का प्रभाव दिखा है। कई सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह लगातार नियुक्त किए गए हैं।मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक से CJI को बाहर करना भाजपा के पहले के दृष्टिकोण से अलग है, क्योंकि कभी भाजपा के सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुद कमेटी में सीजेआई को रखने की मांग उठाई थी।

आडवाणी ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र
2 जून 2012 को भाजपा संसदीय दल के तत्कालीन अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर चुनाव आयोग के सदस्यों का चयन करने के लिए एक कॉलेजियम बनाने की सिफारिश की थी। आडवाणी ने कॉलेजियम के सदस्यों में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, कानून मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को रखने का सुझाव दिया था।

तब आडवाणी का मानना था कि चुनाव आयोग के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया में संशोधन का समय आ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखा, ” वर्तमान प्रणाली जिसके तहत चुनाव आयोग के सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, उसमें केवल प्रधानमंत्री की सलाह ली जाती है। यह प्रणाली लोगों में विश्वास पैदा नहीं करती। इन महत्वपूर्ण निर्णयों को सत्तारूढ़ पार्टी के विशेष अधिकार के रूप में रखने से चयन प्रक्रिया में हेरफेर और पक्षपात की संभावना बढ़ जाती है।”

आडवाणी ने सरकार को समझाई थी चुनाव आयोग की महत्ता
आडवाणी का पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) दोनों की नियुक्तियों के संदर्भ में था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में आडवाणी ने सरकार को याद दिलाया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त का पद एक संवैधानिक पद है।

आडवाणी ने लिखा था, “देश में एक राय तेजी से बन रही है जो मानती है कि पूर्वाग्रह और निष्पक्षता की कमी की किसी भी धारणा को दूर करने के लिए चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक निकायों में नियुक्तियां द्विदलीय आधार पर की जानी चाहिए। भारत के लोग यह चाहते हैं कि इन महत्वपूर्ण निकायों में केवल सक्षम, निष्ठावान और क्लीन सर्विस रिकार्ड वाले व्यक्तियों को ही नियुक्त किया जाए, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली शासन की गुणवत्ता को काफी हद तक निर्धारित करती है।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...