12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलअफगानी क्रिकेटर ने पाकिस्तान में काटा गदर... 5 दिन में तोड़ दिया...

अफगानी क्रिकेटर ने पाकिस्तान में काटा गदर… 5 दिन में तोड़ दिया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

लाहौर,

पाकिस्तान की मेजबानी में इस समय आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. टूर्नामेंट में अफगानिस्तान टीम के स्टार प्लेयर इब्राहिम जादरान ने धूम मचा रखी है. उन्होंने बुधवार (26 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक ऐतिहासिक पारी खेली और वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

दरअसल, चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में बुधवार को अफगान‍िस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अफगान‍िस्तानी टीम ने 7 विकेट पर 325 रन बनाए.

अफगान टीम के लिए इब्राह‍िम जादरान ने ऐतिहासिक पारी खेली और ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा. वो चैम्पियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी प्लेयर बन गए हैं. जादरान ने मैच में 146 गेंदों पर 177 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 12 चौके जमाए.

जादरान ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारी
इस पारी के दम पर जादरान ने 5 दिन के अंदर ही एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, इंग्लैंड के बेन डकेट ने 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की पारी खेली थी. तब डकेट चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे.

मगर अब इस रिकॉर्ड को जादरान ने तोड़ दिया है. जादरान चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक मैच में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम था, जिन्होंने 2004 सीजन में द ओवल के मैदान पर USA के खिलाफ 145 रन जड़े थे.

चैम्पियंस ट्रॉफी में किसी प्लेयर का बेस्ट स्कोर
177 रन: इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) Vs इंग्लैंड, लाहौर 2025
165 रन: बेन डकेट (इंग्लैंड) Vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 2025
नाबाद 145 रन: नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) Vs यूएसए, द ओवल 2004
145 रन: एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) Vs भारत, कोलंबो 2002
141 रन: सौरव गांगुली (भारत) Vs साउथ अफ्रीका, नैरोबी 2000
141 रन: सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs ऑस्ट्रेलिया, ढाका 1998
141 रन: ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) Vs इंग्लैंड, सेंचुरियन 2009

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...