11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल12 साल बाद KKR ने वानखेड़े में रचा इतिहास, मुंबई प्लेऑफ की...

12 साल बाद KKR ने वानखेड़े में रचा इतिहास, मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर!

Published on

मुंबई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया. मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट दिया था. जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 18.5 ओवरों में 145 रनों पर सिमट गई. कोलकाता ने वानखेड़े में 12 साल बाद मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 में से तीन मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेलकर सात में जीत हासिल की है.

केकेआर की टीम इस सीजन में 10 मैचों में यह 7वीं जीत है और उसके अब 14 अंक हो गए हैं। वहीं मुंबई की टीम को 8वीं हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अब मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते भी लगभग खत्म हो गए हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का इस सीजन बुरा हाल हो रखा है।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई. वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली. पांडे ने 31 गेंदों की पारी में दो छक्के और इतने ही चौके लगाए. वेंकटेश और मनीष के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई, जिसने कोलकाता को मुश्किल स्थिति से उबारा. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या को दो सफलताएँ हासिल हुईं.

काम नहीं आया हार्दिक एक भी दांव
हार्दिक पंड्या केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में एक अलग दांव पेच के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने रोहित शर्मा को मुख्य टीम में शामिल नहीं कर एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका दिया था। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों में ईशान किशन 13, रोहित शर्मा 11 और नमन धीर 11 रन बना पाए।

हालांकि, बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने जरूर मुंबई के लिए उम्मीद जगाई थी। सूर्यकुमार ने 35 गेंद में 56 रनों पारी थी, लेकिन इसके बाद मुंबई के लिए और कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा पाए। केकेआर के लिए इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की। स्टार्क ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...