21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिआखिर किस बात पर छूट पड़े थे PM मोदी के ठहाके, येचुरी...

आखिर किस बात पर छूट पड़े थे PM मोदी के ठहाके, येचुरी ने खोला वायरल फोटो का राज

Published on

यह तस्‍वीर है 5 दिसंबर 2022 की। पीएम मोदी ने G20 समिट को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इवेंट की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई। होती भी क्‍यों ना… आजकल ऐसा बहुत कम होता है जब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेता इस तरह नजर आएं। CPI-M के महासचिव सीताराम येचुरी और पीएम मोदी ठहाके लगा रहे थे। वो कौन सी बात थी जिससे ऐसी हंसी फूटी, वह राज अब सामने आ गया है।

PM मोदी ने कहा था, मिठाई खिलाओ…
वायरल तस्‍वीर का राज खोला खुद सीताराम येचुरी ने। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम ‘जश्‍न-ए-एकता’ में येचुरी से उस फोटो पर सवाल हुआ। जवाब में येचुरी ने बताया कि ‘हमने मीटिंग में जो बातें कहीं, उससे मोदी जी काफी नाराज थे। उसी को मेकअप करने के लिए वो आए और हमसे कहा कि मिठाई खिलाओ… हमने पूछा काहे… तो उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने कह दिया कि जय श्रीराम नहीं बोलना है, जय सीताराम बोलना है, इसलिए आप मिठाई खिलाओ…।’

येचुरी ने पीएम मोदी को क्‍या जवाब दिया?
येचुरी ने आगे कहा, ‘मोदी जी, शायद आपको याद होगा… आप मौजूद थे सदन में… जब आप ही के साथी ने कहा था कि नाम सीताराम है तुम्‍हारा, लेकिन बातें ऐसी क्‍यों करते हो? वो नाराज थे कि हम सांप्रदायिकता के खिलाफ बातें कैसे करते हैं। तब हमने जवाब दिया कि मेरा नाम लेकर आप मुझे गाली ही दे दो, फिर भी पुण्‍य ही मिलेगा क्‍योंकि सीताराम बोलना पड़ेगा आपको…।’ येचुरी ने कहा कि इस बात पर मोदी जी हाथ पकड़कर हंसने लगे।

येचुरी का हाथ थाम मिले थे PM मोदी
उस सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने विभिन्‍न दलों के नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की। येचुरी से मुलाकात की एक और तस्‍वीर आप देख रहे हैं। पीछे कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नजर आ रहे हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...