7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के बाद तुर्की के अकिंसी ड्रोन ने किया कमाल, हवा से...

इजरायल के बाद तुर्की के अकिंसी ड्रोन ने किया कमाल, हवा से दागी बलिस्टिक मिसाइल, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

Published on

अंकारा

इजरायल के बाद अब तुर्की ने बड़ी सफलता हासिल की है। तुर्की के बायरकतार अकिंसी ड्रोन ने हवा से बलिस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को हैरान कर दिया है। इससे पहले इजरायल की सेना ने 26 अक्‍टूबर को ईरान पर हमले के दौरान इसी तरह से ड्रोन के जरिए बलिस्टिक मिसाइल दागकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया था। इस टेस्‍ट से अब साफ हो गया है कि तुर्की के पास हवा से क्रूज मिसाइल दागने के अलावा बलिस्टिक मिसाइल दागने की भी क्षमता आ गई है। यही नहीं तुर्की ने अपने विदेशी खरीददार देशों को भी इस नए हथियार के बारे में बताया है। तुर्की की इस सफलता से भारत की भी टेंशन बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि इस अकिंसी ड्रोन को पाकिस्‍तान की वायुसेना ने भी खरीदा हुआ है।

फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रोन को बनाने वाली कंपनी बायरकतार ने अकिंसी ड्रोन के UAV-230 सुपरसोनिक मिसाइल दागने के वीडियो को 13 नवंबर को जारी किया था। इस पोस्‍ट के मुताबिक मिसाइल ने 155 किमी की दूरी से सीधे अपने लक्ष्‍य को निशाना बनाया। तुर्की की मिसाइल बनाने वाली कंपनी रोकेट्सन ने UAV-230 सुपरसोनिक मिसाइल को बनाया है। कंपनी ने बताया कि यह हमलावर हथियार एयर टु सरफेस बलिस्टिक सुपरसोनिक मिसाइल है।

तुर्की की UAV-230 मिसाइल में कितना दम?
कंपनी ने दावा किया कि यह मिसाइल जमीन, समुद्र, एयर डिफेंस रेडार सिस्‍टम, सैनिक और कमांड तथा कंट्रोल सिस्‍टम को तबाह किया जा सकता है। यह मिसाइल 3.5 मीटर लंबी है और इसमें कई तरह के वारहेड लगाए जा सकते हैं। तुर्की की कंपनी को उम्‍मीद है कि वह इस मिसाइल को दुनियाभर में निर्यात कर सकेगी। इजरायल पहले से ही हवा से दागे जाने वाली बलिस्टिक मिसाइलों का जमकर निर्माण और इस्‍तेमाल कर रहा है। इजरायल के पास रैंपेज, रॉक्‍स और लोरा बलिस्टिक मिसाइल है और इन्‍हें हवा से दागा जा सकता है।

इजरायल की सेना ने 26 अक्‍टूबर को ईरान पर हमले के दौरान इन्‍हीं मिसाइलों से इजरायली एयर डिफेंस सिस्‍टम एस 300 को तबाह कर दिया था। इन्‍हीं के जरिए इजरायल ने ईरान के कई और संवेदनशील ठिकानों को नष्‍ट किया था। ब्रिटेन ने साल 2023 में अपनी स्‍टार्म शैडो मिसाइल को हटाने के लिए इजरायली मिसाइलों पर रुचि दिखाई थी। ब्रिटेन ने स्‍टार्म शैडो मिसाइल यूक्रेन को दी है जिससे वह हमले कर रहा है। तुर्की अपनी इस मिसाइल को बेचने के दौरान इसकी तेज रफ्तार और कम दाम को आगे बढ़ाएगा। पाकिस्‍तान भी इस मिसाइल को खरीद सकता है जो अकिंसी ड्रोन का काफी समय से इस्‍तेमाल कर रहा है। इस मिसाइल को तुर्की अपने अन्‍य विशाल ड्रोन के अंदर भी लगा सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...