7.7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यजोधपुर, टोंक के बाद जयपुर में दर्दनाक कांड, सात साल की मासूम...

जोधपुर, टोंक के बाद जयपुर में दर्दनाक कांड, सात साल की मासूम से पहले रेप किया, फिर गला घोंट कर ली जान

Published on

जयपुर

मासूम बच्चियों के साथ होने वाली दरिंदगी की घटनाएं आम होने लगी है। एक सप्ताह पहले जोधपुर में 8 महीने की मासूम बच्ची के साथ उसके मौसा ने शराब के नशे में दरिंदगी की थी। चार दिन पहले टोंक में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दे डाला। अब राजधानी जयपुर में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि इन तीनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मासूम बच्चियों के साथ होने वाली ये घटनाएं काफी डरावनी है। जयपुर में हुई घटना में मासूम के पिता का दोस्त ही आरोपी निकला है।

छत पर मिली बच्ची की डेड बॉडी
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढे छह बजे पुलिस को एक मासूम बच्ची के गुम होने की सूचना मिली। छोटी बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस की अलग अलग टीमों ने तलाश शुरू की। यह घटना प्रताप नगर की है। तलाशी के दौरान मासूम बच्ची की लाश उसी मकान की छत पर मिली जहां वह अपने माता पिता के साथ किराए पर रहती थी। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गए। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

दुष्कर्म के दौरान चिल्लाई तो गला घोंट दिया
मृतक बच्ची और उसका परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। जयपुर के प्रताप नगर में किराए के मकान में रहकर माता पिता मजदूरी करके गुजारा करते हैं। मासूम बच्ची की मौत के मामले में प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाले सोमवीर सेन ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोमवीर सेन को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो डर के मारे उसका गला घोंटकर मार डाला। बच्ची की हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके छत पर छिपा दिया था।

साथ ही काम करते हैं मृतक बच्ची के पिता और आरोपी
पुलिस ने बताया पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है और मृतक बच्ची का पिता प्रताप नगर में एक ढाबे पर काम करता है। जिस ढाबे पर बच्ची का पिता काम करता था। उसी ढाबे पर भरतपुर निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवीर सेन भी काम करता था। सोमवार शाम को बच्ची के माता पिता काम पर गए हुए थे और शाम करीब 5 बजे सोमवीर सेन उनके घर पहुंच गया। आरोपी उस बच्ची को बेसमेंट में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और जब बच्ची चिल्लाई तो उसने गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में शव को कट्टे में बंद करके छत पर छिपा दिया था।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...