11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल-सत्यपाल के बाद अब झारखंड की सोरेन फैमिली राडार पर, रांची ईडी...

केजरीवाल-सत्यपाल के बाद अब झारखंड की सोरेन फैमिली राडार पर, रांची ईडी ऑफिस में लाए गए लैंड डॉक्यूमेंट

Published on

रांची

दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद झारखंड की सोरेन फैमिली मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है। पत्थर खनन घोटाले में हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, सत्ता से निकट संबंध रखने वाले प्रेम प्रकाश समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसने की ईडी की पूरी तैयारी है। वैसे पहले भी ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ की है। संभव है कि आने वाले दिनों में उनसे और उनके परिजनों से ईडी पूछताछ करे। ईडी के अधिकारी शुक्रवार को अचानक रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके परिवारी जनों की भू संपत्ति के ब्योरे की सूची रजिस्ट्रार को सौंपी। उनसे उन संपत्तियों के सेल डीड की सत्यापित प्रति देने की मांग की। देर रात तक रजिस्ट्रार ने 18 भू संपत्ति के दस्तावेज की सत्यापित प्रति ईडी को मुहैया कराई। इनमें खनन पट्टा लीज के वे दस्तावेज भी हैं, जिनके बारे में आरोप है कि सीएम रहते हेमंत ने अपने नाम खनन पट्टा लिया था।

18 प्रॉपर्टी की डीड ले गए ईडी के अधिकारी
ईडी के अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय से हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू, भाई बसंत सोरेन और उनकी पत्नी के अलावा शिबू सोरेन की 18 प्रॉपर्टी के दस्तावेज निकलवाए। सारे दस्तावेज की सत्यापित प्रति वे अपने साथ ले गए। ये वैसी संपत्तियां हैं, जो रांची में सोरेन परिवार के नाम हैं। इसके साथ हेमंत सोरेन के नाम खनन पट्टा लीज के दस्तावेज भी ईडी के पास पहुंच गए हैं। अनुमान है कि इन प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री गलत तरीके से हुई है। हाल ही में सेना की जमीन फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेचने का मामला उजागर होने के बाद ईडी ने यह काम किया है। सेना की जमीन बेचने के मामले में ईडी ने जिन दलालों को गिरफ्तार किया है, उनसे मिली जानकारी के आधार पर ही ईडी ने यह कार्रवाई की है।

खनन पट्टा लीज पर मच चुका है है घमासान
हेमंत सोरेन के खनन पट्टा लीज को लेकर पहले भी घमासान मच चुका है। हाईकोर्ट में यह मामला तो चल ही रहा है, राज्यपाल के यहां भी यह मामला पेंडिंग है। बीजेपी की तरफ से तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में बताया गया था कि सीएम रहते हेमंत सोरेन ने अपने और पत्नी के नाम खनन पट्टा का लीज लिया था। राज्यपाल ने उस पर चुनाव आयोग से मंतव्य मांगा था। चुनाव आयोग ने मंतव्य दे भी दिया था, लेकिन 25 सितंबर 2022 से वह राजभवन में ही पड़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने क्या रिपोर्ट दी है, उसके बारे में पूर्व राज्यपाल बैस ने कोई जानकारी न हेमंत सोरेन को दी थी और न मीडिया को ही इस बारे में कुछ बताया। रिपोर्ट जानने के लिए हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम का प्रतिनिधिमंडल भी राज्यपाल से भी मिला था।

हेमंत सोरेन से पूछताछ कर सकता है ईडी
अनुमान है कि हेमंत सोरेन से इन संपत्तियों के बारे में ईडी पूछताछ कर सकता है। वैसे पहले भी ईडी हेमंत से संताल परगना में हुए खनन घोटाले में पूछताछ कर चुका है। ईडी की ताजा गतिविधि को देखते हुए हेमंत सोरेन के उलझने की आशंका बढ़ गई है। जमीन घोटाले में रांची के उपायुक्त (डीसी) छवि रंजन से भी एक बार ईडी पूछताछ कर चुका है। उन्हें दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने दो सप्ताह का समय ईडी से मांगा है। अभी तक ईडी ने उनके आग्रह पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...