21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनैंसी पेलोसी के बाद अमेरिकी सांसद पहुंचे ताइवान, चीन आगबबूला, भेजे 22...

नैंसी पेलोसी के बाद अमेरिकी सांसद पहुंचे ताइवान, चीन आगबबूला, भेजे 22 फाइटर जेट, 6 युद्धपोत

Published on

बीजिंग

अमेरिकी संसद की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के ताइवान पहुंचने पर चीन आगबबूला हो गया है। ताइवान पहुंचा 5 सदस्‍यीय अमेरिकी सांसदों का यह दल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ईडी मर्की के नेतृत्‍व में रविवार को ताइपे पहुंचा। ये सांसद ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन और अन्‍य अधिकारियों से मुलाकात करेगा। अमेरिकी सांसदों के ताइवान पहुंचने पर चीन फिर से लाल हो गया है और चीनी मीडिया के मुताबिक उसकी सेना ताइवान के आसपास जोरदार सैन्‍य अभ्‍यास शुरू कर सकती है। चीन ने 22 फाइटर जेट और 6 युद्धपोत भेजे हैं।

‘अमेरिका बार-बार भड़काने की कार्रवाई कर रहा’
चीनी अखबार ने चेतावनी दी कि ताइवान की प्रत्‍येक भड़काऊ यात्रा के बाद पीएलए का एकीकरण की दिशा में प्रयास एक कदम और बढ़ जाएगा। उसने कहा कि अमेरिकी सांसद आग से खेल रहे हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि इससे फिर यह साबित हो गया है कि अमेरिका बार-बार भड़काने की कार्रवाई कर रहा है और तनाव को भड़काए रख रहा है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि चीन निश्चित रूप से इन अमेरिकी सांसदों के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा।

इससे पहले चीन ने नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद ताइवान को चारों को ओर से घेरकर कई दिनों तक जोरदार युद्धाभ्‍यास किया था। यही नहीं चीन की सेना ने ताइवान के ऊपर से मिसाइलें उड़ाई थीं। ताइवान ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने का वीडियो जारी किया है। इससे पहले अमेरिकी सांसदों के दल ने दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति से मुलाकात की थी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन के फाइटर जेट लगातार उनकी सीमा के पास उड़ान भर रहे हैं।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...