32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसंभल के बाद बदायूं की मस्जिद पर मंदिर का दावा, मौलाना बोले,...

संभल के बाद बदायूं की मस्जिद पर मंदिर का दावा, मौलाना बोले, ‘हालात बहुत खराब हो जाएंगे, मोदीजी रोक लो’

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीते दिनों जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब बदायूं जिले में स्थित शम्सी जामा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हिंदू पक्ष ने यहां नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा कर दिया है। ये मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार हमला बोलते हुए अपना पक्ष रखा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी का भी बयान आ गया है। उन्होंने बताया कि बदायूं की शम्सी जामा मस्जिद का निर्माण सूफी विचारक और बादशाह शमशुद्दीन अल्तमश ने 1223 ईसवी में कराया था। ब्रिटिश शासन काल के इतिहास में भी इसका जिक्र है। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि इसपर पहल करते हुए रोक लगाए, वरना देश के हालात बहुत खराब हो जाएंगे।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बताया कि हिंदुस्तान के सूफी विचारक बादशाह शमशुद्दीन अल्तमश जब बदायूं आए थे, तब उन्होंने यहां पर अल्लाह की इबादत करने के लिए एक मस्जिद तालीम करने का फैसला लिया था। शमशुद्दीन अल्तमश ने 1223 ईसवी में जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। जिसका शम्सी जामा मस्जिद रखा गया था। जिसे आज भी इसी नाम से जाना जाता है। मौलाना ने बताया कि ब्रिटिश शासन काल इतिहास 1856 में भी शम्सी जामा मस्जिद बदायूं के नाम से दर्ज है।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने बताया कि यहां पर कभी भी मंदिर या मूर्ति होने का कोई सबूत नहीं है। इसको लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो झूठ है और हकीकत के खिलाफ है। ये दावे इतिहास के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमें अफसोस इस बात का है कि जो हिंदुस्तान गंगा जमुना तहजीब के नाम से जाना जाता था, हिंदू-मुस्लिम भाई चारे की बात कही जाती थी। लेकिन अब यहां फिरकापरस्त लोगों की नजरें लग गई है। अब साम्प्रदायिक मामलों को उभारा जा रहा है। ये लोग कौन है और पता नहीं देश में क्या चाहते हैं।

मौलाना ने कहा कि पहले बहराइच में दंगा हुआ और बाद में संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के नाम पर साम्प्रदायिक दंगा हो चुका है। इस दंगे में पांच लोगों की जान जा चुकी है। साम्प्रदायिक सोच रखने वाले लोग कुछ इसी तरह के हालात बदायूं में भी पैदा करना चाहते हैं। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि पीएम मोदी से गुजारिश करता हूं कि इसमें पहल करें और जहां-जहां भी सर्वे किये जा रहे हैं और मस्जिदों में या मस्जिदों की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां व मंदिर तलाश किए जा रहे हैं उनपर तत्काल रोक लगाए। साथ ही ऐसी सोच रखने वाले लोगों पर भी रोक लगाए। वरना देश के हालात बहुत खराब हो जाएंगे।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...