7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यशिवराज सिंह चौहान के बाद अब पूर्व यूपी डीजीपी बृज लाल ने...

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब पूर्व यूपी डीजीपी बृज लाल ने एयर इंडिया की सर्विस पर उठाए सवाल, X पर जताई नाराजगी

Published on

लखनऊ

अपनी सर्विस को लेकर एयर इंडिया की जमकर किरकिरी हो रही है। महंगे टिकट के बावजूद सुविधाएं आला दर्जे की दी जा रही हैं। मध्य प्रदेश के सीएम एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने एयर इंडिया की सर्विस को लेकर सवाल उठाया था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने एयर इंडिया की सर्विस पर सवाल उठा दिए हैं।

राज्यसभा सांसद बृजलाल एवं पूर्व यूपी डीजीपी बृज लाल अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए एयर इंडिया की सर्विस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट IX-1117 का इंतज़ार कर रहा हूं, जिसे 13-15 घंटे पर लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी। मैं दिल्ली आवास से 12 बजे निकला और अब 16:10 बजे हैं, अभी फ्लाइट बेंगलुरु से आई है। एयरलाइन एक्सप्रेस की बहुत खराब स्थिति है। किराया आसमान छू रहे हैं। प्रबंधन पर लगाम लगाना होगा।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एयर इंडिया की घटिया सर्विस पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने आज यानी शनिवार सुबह 11 बजे अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा कि आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं। सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं, लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...