11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसेंधमारी के बाद क्‍या अब दिल्ली पुलिस की जगह CISF संभालेगी संसद...

सेंधमारी के बाद क्‍या अब दिल्ली पुलिस की जगह CISF संभालेगी संसद की सुरक्षा?

Published on

नई दिल्ली

संसद की सुरक्षा को लेकर बड़े फेरबदल की तैयारी है। केंद्र की मोदी सरकार संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंप सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इन सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे करने का पत्र मिला है। सीआईएसएफ को विश्लेषण करके एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। सरकार उन्हें संसद भवन की सुरक्षा की अनुमति दे सकती है। एक बार सीआईएसएफ को अनुमति मिल जाएगी तो वह प्रवेश करने वालों की तलाशी समेत सभी संबंधित जिम्मेदारियां संभाल लेगी। हालांकि, संसद परिसर के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की रहेगी।

वर्तमान फैसला 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनजर आया है। यह घटना 2001 के संसद आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर हुई थी। 13 दिसंबर को दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। फिर कैनों से पीले रंग का धुआं छोड़ दिया था।

दिल्ली पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य को हिरासत में भी लिया है। सुरक्षा उल्लंघन के बाद लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को जांच के लिए लिखा। गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों और विशेषज्ञों के साथ संसद सुरक्षा उल्लंघन की जांच का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा चूक मामले में शामिल सभी छह लोगों का साइकोएनालिसिस कराएगी। अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति जानने के लिए चिकित्सकों और मनोचिकित्सकों की एक टीम यह परीक्षण करेगी। 13 दिसंबर के संसद चूक मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने छह आरोपियों – सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी अत्यधिक ‘शातिर’ हैं और जांच के दौरान ‘सहयोग’ नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने अब तक पूरे कृत्य को किस तरह से अंजाम दिया गया, इसके क्रम के बारे में खुलासा नहीं किया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...