14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में निराशा के बाद आसान नहीं होगी TOPS में एंट्री,...

पेरिस ओलंपिक में निराशा के बाद आसान नहीं होगी TOPS में एंट्री, सरकार करेगी खिलाड़ियों की ‘छटनी’?

Published on

नई दिल्ली

मिहिर वसावडा। भारतीय खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में वह सफलता हासिल नहीं हुई जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी। कई दावेदार मेडल हासिल नहीं कर सके। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सरकार ने अपनी स्कीम में भी बदलाव का फैसला किया है। खिलाड़ियों की हर डिमांड को नहीं माना जाएगा। इसके लिए बनाए गए नियम सख्त किए जाएंगे।

भारतीय सरकार की TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के तहत खिलाड़ियों को आर्थिक तौर पर पूरा सहयोग मिलता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस ओलंपिक के बाद अब खिलाड़ियों के लिए इस लिस्ट का हिस्सा बनना आसान नहीं होगा। इस स्कीम में शामिल होने के लिए तय किए गए मानकों का स्तर बढ़ाया जाएगा। मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की बैठक में इस बारे में चर्चा की गई और फैसला लिया गया कि अब स्कीम में शामिल खिलाड़ियों की संख्या कम की जाएगी।

टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक के बीच टॉप्स के तहत 72 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह पैसा ट्रेनिंग प्लान, जूते, सनग्लास, स्पीड कैमरा, कपड़े, खाना औऱ फूड सप्लीमेंट पर खर्च किया गया था। भारतीय खिलाड़ी पेरिस से सिर्फ छह मेडल लेकर लौटे जिसमें एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल थे जबकि उम्मीद की जा रही थी कि इस बार संख्या दहाई का आंकड़ा छू लेगी।

आधी हो जाएगी खिलाड़ियों की संख्या
इस समय 300 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस स्कीम के कारण मदद मिलती है। एमओसी अब इस संख्या को आधा करने वाला है। फंडिंग की कमी को लेकर बात नहीं हुई। खिलाड़ियों को अब इस स्कीम में सिर्फ तब हिस्सा बनाया जाएगा जब वह मेडल के लिए चैलेंज दे पाएंगे। हालांकि कमेटी में शामिल कई पूर्व खिलाड़ी इससे सहमत नहीं है। उनका मानना है कि ऐसा होने पर कई खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे।

खिलाड़ियों ने अब तक नहीं दिया खर्चे का ब्यौरा
2028 ओलंपिक साइकिल के लिए जिन खिलाड़ियों को स्कीम में शामिल किया जाएगा उनकी मेडल के लिए जवाबदेही भी होगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने अब तक अपने पुराने बिल नहीं दिए हैं जिसके कारण अब तक 10 करोड़ रुपए सेटल नहीं हो पाए हैं। रिटायर हो चुके खिलाड़ियों ने भी अपनी एक्सपेंस शीट नहीं दी है। सूत्र ने कहा, ‘कई एथलीट्स ने रिटायर होने के बाद भी एक्सपेंस शीट नहीं दी है। हमें उनकी नियत पर शक नहीं है लेकिन जो पैसा दिया गया है उसे लेकर अकाउंट सेटल होना भी जरूरी है।’

एशियन गेम्स के लिए अलग स्कीम
कुछ समय पहले यह चर्चा भी की गई थी कि एशियन गेम्स के लिए अलग से पोडियम स्कीम तैयार की जाए। इसमें वह खिलाड़ी होंगे जो कि एशियन गेम्स में तो मेडल के दावेदार होंगे लेकिन ओलंपिक के लिए दावेदार नहीं है। पेरिस ओलंपिक के बाद अब एक बार फिर से इस स्कीम पर चर्चा शुरू हो गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...