15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिचीन से युद्ध के बाद 1962 में नेहरू ने कराई थी संसद...

चीन से युद्ध के बाद 1962 में नेहरू ने कराई थी संसद में चर्चा, थरूर ने पूछा- मोदी ऐसा क्यों नहीं कर रहे

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की खबर सामने आने के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि साल 1962 में हुई चीन (China) और भारत के बीच जंग के दौरान जवाहर लाल नेहरू ने सदन में चर्चा की थी और सदन को चलने दिया था।

शशि थरूर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर यह सरकार इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि हम इसपर चर्चा चाहते हैं। यहां तक 1962 के युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी ने संसद में चर्चा की और सदन चलने दिया। उस दौरान वो सबकी सुनने को तैयार थे। उस सयम लगभग 100 सांसदों ने अपनी बात रखी और उसके हिसाब से फैसला लिया गया। इस तरह की चीजें लोकतंत्र में होनी चाहिए।

पीटीआई से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा, “भाजपा दो चीजों को लेकर कांग्रेस पर अक्सर हमला करती है। जिसमें जवाहरलाल नेहरू की कथित रूप से नरम नीतियां और युद्ध जिसमें भारत को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।” उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे देश को संसदीय जवाबदेही की जरूरत है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों में कुछ चीजें गोपनीय होती हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी नीतिगत मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों से चीन हमारी एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है, इसकी शुरुआत 2017 में डोकलाम से हुई थी। अब हाल ही में तवांग में 9 दिसंबर को क्या हुआ, और गलवान, डेपसांग, हॉट स्प्रिंग्स वगैरह में क्या हुआ, आखिर यह कब तक जारी रहेगा?”

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...