7.7 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यआगरा: जब शवयात्रा में भिड़ गए BJP विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व...

आगरा: जब शवयात्रा में भिड़ गए BJP विधायक जीएस धर्मेश और पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, देखिए वीडियो

Published on

आगरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आगरा के बीजेपी विधायक डॉ जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामबाबू हरित आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि ये सब एक शवयात्रा निकलने के दौरान हुआ। लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में हाथापाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स तमात तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अर्जुन नगर में मंगलवार सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान बीजेपी विधायक जीएस धर्मेश ने ने पूर्व मंत्री रामबाबू हरित को साइड में हटने को कहा। इसको लेकर तकरार शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गनर और अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना के बाद विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे।

सड़क पर गिर गया पूर्व मंत्री का मोबाइल फोन
वीडियो में देखा जा सकता है कि शवयात्रा निकलते समय पूर्व मंत्री रामबाबू हरित आगे-आगे चल रहे थे। वह अपने फोन से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान विधायक जीएस धर्मेश आते हैं और पूर्व मंत्री को किनारे हटने के लिए कहते हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। धक्‍कामुक्‍की में पूर्व मंत्री का फोन जमीन पर गिर जाता है जिसे एक समर्थक उठाकर उनको देता है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...