6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में एयरफोर्स के इंजीनियर की हत्या, अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश...

प्रयागराज में एयरफोर्स के इंजीनियर की हत्या, अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ज़ीरो

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के छावनी क्षेत्र में स्थित अपने सरकारी आवास पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान एसएन मिश्रा के रूप में हुई है। उन पर सुबह करीब 3:00 बजे हमला किया गया, जब एक अज्ञात हमलावर ने उनके बंगले के लॉन से उन्हें आवाज़ लगाई। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने उन पर गोली चला दी और मौके से भाग गया।

पूरे मामले को लेकर समाजवादी प्रार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज की एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी, बमरौली के हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के एक चीफ़ इंजीनियर एसएन मिश्र की गोली मारकर हत्या की ख़बर उप्र की क़ानून-व्यवस्था के ही ज़ीरो हो जाने का समाचार है। जो अपराधियों के प्रदेश छोड़ने का दावा कर रहे थे, लगता है उनके राज में लॉ एंड ऑर्डर के ही ‘प्रदेश निकाला’ दे दिया गया है। वापसी यूँ ही नहीं हो रही है, उसके पीछे नाकामी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावर हत्या के इरादे से आया था। जांचकर्ता संभावित दुश्मनी के पहलुओं की जांच कर रहे हैं और सुराग के लिए आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बयान दिया है कि कैसे हमलावर ने गोली चलाने से पहले उन्हें खिड़की पर बुलाया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आगे की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...