10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे'...महंत राजूदास के बयान पर पवन पांडे बोले-...

‘अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे’…महंत राजूदास के बयान पर पवन पांडे बोले- अपनी औकत में रहें

Published on

अयोध्या

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे। इस मामले में सपा नेता पवन पांडे ने राजू दास पर हमला बोला है। पवन पांडे ने कहा कि महंत राजू दास अपनी हैसियत में रहें। हैसियत से बाहर न जाएं। सस्ती लोकप्रियता लेने के लिए अभद्र टिप्पणी न करें।

पवन पांडे ने कहा कि राजू दास ने गलत बयानबाजी की है। केवल भगवा पहन लेने से कोई संत नहीं हो जाता। कोई महात्मा नहीं हो जाता है। संत-महात्मा बनने के लिए आचरण अच्छा करना पड़ता है। पवन पांडे ने अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अस्पताल में राजू दास ने जो रक्तदान किया है, उसमें राजू दास सिफलिस एक्टिव पाए गए हैं। राजू दास के खून में संक्रमण है, जिसका साक्ष्य जिला अस्पताल में मौजूद है।

जाकर किसी ट्रेन से टकरा जाएं- पवन
राजू दास को चेतावनी देते हुए पवन पांडे ने कहा कि आप ही नहीं, आप जैसे लाखों लोगों की हैसियत अखिलेश यादव की तरफ अंगुली उठाने की नहीं है। राजू दास अपनी हद और हैसियत में रहकर बयान बाजी किया करें। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अगर शौक है तो किसी ट्रेन से जाकर टकरा जाइए, लेकिन किसी नेता किसी पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी कर अमर्यादित टिप्पणी करके सस्ती लोकप्रियता हासिल न करें। दरअसल, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेंक जाने को लेकर राजू दास ने बयान दिया था कि अब अखिलेश यादव भी पीटे जाएंगे, जिसको लेकर पवन पांडे ने अब तक का सबसे बड़ा हमला राजू दास पर बोला है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...