7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव आप न CM बन पाएंगे, न बना पाएंगे.... ऑफर पर...

अखिलेश यादव आप न CM बन पाएंगे, न बना पाएंगे…. ऑफर पर बिफर पड़े केशव प्रसाद मौर्य

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में तीन उपचुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। गुरुवार को रामपुर में प्रचार करने गए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के दोनों डेप्युटी सीएम को बगावत करने की सलाह दी तो केशव प्रसाद मौर्य भड़क गए। शुक्रवार को उन्होंने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव न तो मुख्यमंत्री बन पाएंगे और न बना पाएंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सपा मुखिया अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

अखिलेश यादव का यह बयान आने के बाद डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप न मुख्यमंत्री बन पाएंगे और न बना पाएंगे। बयानों से लगता है, बौखलाए-खिसियाए ही नहीं, मैनपुरी और रामपुर में पराजय देखकर मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं। गुंडागर्दी, बूथ कब्जा कर नहीं पाओगे। जनता ने सपा की साइकिल को ख़ारिज कर दिया है।’

क्या है मामला
दरअसल, अखिलेश यादव रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने गए थे। इस दौरान योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दे डाला। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों डेप्युटी सीएम हम लोगों को कह रहे हैं कि हम माफिया हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं, लेकिन वो दोनों इस चक्कर में हैं कि कब मुख्यमंत्री बन जाएं।

सपा मुखिया ने तंज भरे लहजे में कहा कि मैंने पहले भी ऑफर दिया। रामपुर से भी ऑफर दे रहा हूं, लाओ अपने साथ 100 विधायक, हम 100 विधायक आपके साथ तैयार हैं। सरकार बना लो और मुख्यमंत्री बन जाओ। क्या उपमुख्यमंत्री बने घूम रहे हो। उपमुख्यमंत्री में क्या रखा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this