28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलसारे छूटे पीछे...चेतन शर्मा फिर बने चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया नई...

सारे छूटे पीछे…चेतन शर्मा फिर बने चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया नई कमेटी का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शनिवार (7 जनवरी) को टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया गया है. एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को ही नया चीफ सेलेक्टर चुना गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुरे प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था, जिसके बाद से ही नई कमेटी की तलाश हो रही थी. उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे.

टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी
1. चेतन शर्मा (चेयरमैन)
2. शिव सुंदर दास
3. सुब्रतो बनर्जी
4. सलिल अंकोला
5. श्रीधरन शरथ

अभी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है, जिसके बाद वनडे सीरीज़ भी होनी है. नई सेलेक्शन कमेटी के सामने अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन की चुनौती होगी. साथ ही सबसे बड़ा फैसला यह होगा कि क्या टी-20 फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान बनाया जाएगा. इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में नई सेलेक्शन कमेटी को अभी से रोडमैप तैयार करना होगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शनिवार को ऐलान किया गया कि सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी द्वारा नई ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी का चयन किया गया है. इसके लिए करीब 600 एप्लीकेशन सामने आए थे, जिसके बाद 11 का सेलेक्शन किया गया और उन सभी के पर्सनल इंटरव्यू हुए. अंत में एडवाइजरी कमेटी ने इन पांच को सीनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए चुना है.

पिछली सेलेक्शन कमेटी के कार्यकाल में टीम इंडिया को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, एशिया कप, दो टी-20 वर्ल्ड कप में करारी हार के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में हार ने हर किसी को परेशान किया था. इस दौरान सेलेक्शन कमेटी पर सवाल भी खड़े हुए थे, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया को हार मिली, तब बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी को हटाया था.

आपको बता दें कि चीफ सेलेक्टर और सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा बनने की रेस में कई पूर्व क्रिकेटर रेस में थे. शुरुआत में नाम आ रहा था कि वेंकटेश प्रसाद, अजित अगरकर जैसे नाम भी टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं, हालांकि हर किसी को हैरान करते हुए चेतन शर्मा ही फिर से चीफ सेलेक्टर का पद सौंप दिया गया है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...