19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'ये सब फालतू की बातें...,' सड़क पर नमाज पढ़ने के विवाद पर...

‘ये सब फालतू की बातें…,’ सड़क पर नमाज पढ़ने के विवाद पर बोले मोदी के मंत्री चिराग पासवान

Published on

पटना,

विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह शनिवार से बिहार में हैं. वे रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उनसे जब आजतक ने अमित शाह के दौरे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गठबंधन के हर नेता आएंगे और बातचीत करेंगे. साथ ही यह रणनीति भी बनाई जाएगी कि चुनाव में जीत कैसे दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग अग्रसर हो रहे हैं.

अपने चाचा पशुपति पारस द्वारा बिहार में दलितों की महान रैली किए जाने के सवाल पर भी चिराग ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ये सब होते रहना चाहिए. वहीं, चारा घोटाला में 950 करोड़ घपला मामले में रुपए वापसी को लेकर अदालत के आदेश पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिन लोगों ने जनता के पैसे को लूटा है और जिन लोगों ने संपत्ति बनाई है, उनकी संपत्ति को जब्त कर रिकवरी करनी चाहिए.

सड़कों पर नमाज को लेकर विवाद पर भी दिया जवाब
चिराग पासवान से जब पूछा गया कि सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर जो विवाद हो रहा है, उस पर आपका क्या कहना है. इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल यह फालतू की बातें हैं. इन बातों पर कोई चर्चा होनी ही नहीं चाहिए. सभी धर्म का अपना-अपना सम्मान है. सभी लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं. भारत में बहुत सी चीजों को लेकर समस्याएं हैं, जिस पर विचार करना चाहिए.

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराई जाने की मांग को हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर चिराग ने कहा कि छात्रों को न्याय मिले यह प्रमुख मुद्दा है. हालांकि न्यायालय का मामला है इस पर कल टिप्पणी नहीं की जा सकती. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ की कहा कि मुख्यमंत्री का नाम और चेहरा ही काफी है. आज की मुलाकात में उनसे कई विषयों पर चर्चा होगी.

इंडिया गठबंधन में सब कुछ नहीं ठीक है. विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह तो लोकसभा में भी किया गया था. लेकिन सब कुछ ठीक रहा. यह लोग जब हमला हम पर करते हैं तो यह लोग भूल जाते हैं कि सीट शेयरिंग में जो भी कुछ मामला फंसता है वह महागठबंधन में फंसता है. यह वही महागठबंधन है, जहां एक घटक के लोगों ने यह कह दिया था कि हमारे पीठ में छुरा घोंपा गया.

महागठबंधन में कांग्रेस कभी नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, ऐसे में कांग्रेस को 70 सीटें मिलनी चाहिए. कांग्रेस का 70 सीटों पर हक बनता है. चिराग ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत महागठबंधन में आने वाली है. हम लोग लोकसभा में भी सीट का बंटवारा कर लिए थे और विधानसभा में भी कर लेंगे.

चिराग पासवान ने वक्फ बिल पर भी दिया जवाब
वक्फ बिल पर जब चिराग से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बनी थी. कमेटी में सभी लोगों ने अपनी बात रखी और बात रखने के बाद हमने कहा था कि हम इसका समर्थन करेंगे लेकिन अब जब पूरा मामला लोकसभा में जाएगा. ऐसे में हमारी पार्टी को जो कुछ भी कहना होगा, लोकसभा में कहेगी.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...