7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगजब ऑफर! मोबाइल खरीदने पर 1KG टमाटर मुफ्त, ऐसा है ग्राहकों का...

गजब ऑफर! मोबाइल खरीदने पर 1KG टमाटर मुफ्त, ऐसा है ग्राहकों का रिएक्शन

Published on

बागपत ,

टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच हैरान कर देने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं. बीते दिन पंजाब के संगरूर में एक शख्स गले में टमाटर का माला, सिर पर टमाटर का ताज और लिफाफे में टमाटर लेकर सुनार की दुकान पर पहुंचा था. टमाटर की कीमतों को लेकर उसका अनोखा प्रदर्शन सुर्खियों में है. इसी बीच यूपी के बागपत से भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

यहां एक गांव में मोबाइल शॉप चलाने वाले ने ग्राहकों को अनूठा ऑफर दिया है. उसने एक मोबाइल खरीदने पर एक किलो टमाटर मुफ्त देने का ऑफर दिया है. इसको लेकर ग्राहकों का कहना है कि ये बेहतरीन ऑफर है. मोबाइल के साथ-साथ घर में टमाटर भी पहुंच रहे हैं. इस ऑफर की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है.

ग्राहकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा- दुकान मालिक
दुकान मालिक ने कहा कि हम एक मोबाइल खरीदने पर एक किलो टमाटर फ्री दे रहे हैं. ये ऑफर महंगाई की वजह से है. ग्राहकों का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. जब तक ग्राहक आते रहेंगे, तब तक ये ऑफर चलेगा. वहीं, मोबाइल ऑफर की जानकारी करने करने आए एक युवक ने कहा कि हमें एक फोन खरीदना था. इसी बीच लोगों ने बताया कि फोन के साथ 1 किलो टमाटर फ्री मिल रहे हैं.

संगरूर में शख्स ने इस तरह किया प्रदर्शन
इससे पहले संगरूर में एक शख्स गले में टमाटर का माला, सिर पर टमाटर का ताज रखकर और लिफाफे में कुछ टमाटर भरकर सुनार की दुकान पर पहुंचा था. उसने कहा कि ये टमाटर नहीं गोल्ड है. आप इसे खरीद लो. इतना ही नहीं उसने संगरूर की सड़कों पर घूम-घूमकर खुद को सबसे अमीर आदमी बताया.

टमाटर की कीमतों को लेकर ये प्रदर्शन संगरूर के रहने वाले अवतार सिंह तारा ने किया था. उसने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपने लिए सिक्योरिटी मांगी. कहा कि जब इनको (टमाटर) लेकर रास्ते पर निकलता है तो लोगों की नजर उस पर रहती है. इससे जान को खतरा बना हुआ है.

उसने कहा था, “मैं आज के जमाने का सबसे अमीर आदमी हूं. मेरे पास टमाटर खरीदने के लिए पैसे हैं. इसको आम गरीब आदमी नहीं खरीद सकता. मैं इन टमाटर को लेकर सुनार की दुकान पर गया था. मगर, उसने खरीदने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे”.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this