नई दिल्ली
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बच गया है। एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। इस दौरान सैकड़ों यात्रियों की जान पर बन आई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें रनवे पर एक विमान उतर रहा है। वहीं उसके आगे दूसरा विमान उड़ान भरता दिख रहा है। दोनों विमानों का इस तरह टेक ऑफ और लैंडिंग करना बेहद खतरनाक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो का विमान 5053 देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से उड़ान भरने के बाद रनवे 27 पर उतर रहा था, जबकि एयर इंडिया का विमान 657 तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (TRV) के लिए उड़ान भर रहा था।
#VIDEO | Narrow Escape For Passengers At Mumbai Airport As 2 Planes Land, Take-Off On Same Runway#Mumbai #Airport pic.twitter.com/hjnEmYe1CJ
— TIMES NOW (@TimesNow) June 9, 2024
मुंबई एयरपोर्ट पर इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर एक समय पर दो विमान आ गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान रनवे पर लैंडिंग कर रहा है। वहीं उसके आगे दूसरा विमान उड़ान भर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने भरने के लिए रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं पीछे इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही है। हालांकि इंडिगो की फ्लाइट जब तक एयर इंडिया के विमान के करीब जाती है वह उड़ान भर चुकी होती है।
दिया ये बयान
इस घटना के बाद इंडिगो का बयान सामने आया है। इंडिगो के मुताबिक, इंदौर की फ्लाइट 6ई 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी द्वारा लैंडिंग की मंजूरी दी गई थी। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
