11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलगजब अंपायर है...! बैट पैड पर लगा, फिर भी दे दिया कैच...

गजब अंपायर है…! बैट पैड पर लगा, फिर भी दे दिया कैच आउट… केएल राहुल के विकेट पर बड़ा विवाद

Published on

पर्थ

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले और कोई विवाद न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में आज से खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन केएल राहुल एक छो पर खड़े हुए तो भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि, उस वक्त टीम इंडिया और उसके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा, जब केएल राहुल को थर्ड अंपायर ने विवादित रूप से आउट करार दिया, जबकि कमेंटेटर इससे हैरान दिखे। दूसरी ओर, केएल राहुल को भी इस फैसले पर यकीन नहीं हो रहा था।

दरअसल, यह सब हुआ मिचेल स्टार्क की ओर से फेंके गए 23वें ओवर में। मिचेल स्टार्क की गेंद केएल राहुल के बगल से गुजरी तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त अपील की। फील्ड अंपायर ने ना कहा तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस ले लिया। इस पर थर्ड अंपायर ने रिव्यू देखा और केएल राहुल के खिलाफ फैसला सुनाया। इस पर राहुल निराश होकर पवेलियन की ओर चल पड़े, लेकिन उनके चेहरे से पता चल रहा था कि वह इस फैसले की उम्मीद नहीं कर रहे थे। वह झुंझलाहट में दिख रहे थे।

https://x.com/7Cricket/status/1859814925516013763?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1859814925516013763%7Ctwgr%5Ecd4d604a9b670bce5007e38084780299858d67f4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fout-or-not-out-kl-rahul-controversial-dismissal-in-perth-test-bogus-umpiring-india-vs-australia-border-gavaskar-trophy%2Farticleshow%2F115551717.cms

वीडियो में देखने पर लग रहा था कि गेंद बैट को पास कर गई है, जबकि उससे पहले ही बैट पैड पर लग गई थी। स्निकोमीटर में इसी की आवाज आई। यहां थर्ड अंपायर को इसका ध्यान देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने बिना समय लिए अपना फैसला सुना दिया। कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटरों को इस बात पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला हजम करने लायक नहीं है। अंपायर को थोड़ा अधिक सजग होना चाहिए था।

खैर, केएल राहुल 74 गेंदों में 3 चौके के दम पर 26 रन बनाकर आउट हुए। उनसे पहले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले आउट हो चुके थे, जबकि विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। केएल राहुल का विकेट 47 रनों के टीम स्कोर पर गिरा।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...