13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालगजब! चुनाव से पहले ही करवा रहे वोटिंग, मध्य प्रदेश के विधायक...

गजब! चुनाव से पहले ही करवा रहे वोटिंग, मध्य प्रदेश के विधायक की ‘रईसी’ देखिए

Published on

विजयराघवगढ़

मध्यप्रदेश के सबसे रईस विधायक संजय पाठक एक बार फिर से चर्चा में हैं। चुनाव के पूर्व ही अपने क्षेत्र में जनादेश के नाम पर मतदान करवा रहे हैं। चुनाव की तर्ज पर हो रहे इस मतदान के लिए विधायक संजय पाठक ने बाहर से बड़ी संख्या में टीम बुलवाई है, जिन्हें 10 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। घर-घर उनके लोक मतदाता पेटी लेकर पहुंच रहे हैं और उनसे मतों के आधार पर पर्ची डलवाने का काम कर रहे हैं। वोटिंग के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में 280 मतदान केंद्र बनवाए हैं।

25 अगस्त तक होगी वोटिंग
दरअसल, एमपी में चुनाव की तारीखों की घोषणा अक्टूबर दूसरे सप्ताह के बाद हो सकती है। इससे पहले ही विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक अपने क्षेत्र में वोटिंग करवा रहे हैं। इसके लिए विधायक संजय पाठक ने 183 ग्रामों और 3 नगर परिषद के लिए 280 मतदान केंद्र बनाएं हैं। वोटिंग 21 अगस्त से शुरू हो गई है जो 25 अगस्त तक चलेगी। उसके बाद काउंटिंग होगी।

50 फीसदी से अधिक वोट आने पर लड़ेंगे चुनाव
वहीं, बीजेपी विधायक संजय पाठक ने प्रण लिया है कि जनमत संग्रह के जो नतीजे आएंगे। उसके बाद चुनाव लड़ने का फैसला करूंगा। संजय पाठक ने कहा है कि उन्हें अगर 50 फीसदी से अधिक मत मिलेंगे तो चुनावी मैदान में उतरेंगे। अगर 50 फीसदी वोट नहीं मिले तो चुनाव नहीं लड़ूंगा।

सभी जगहों पर एक साथ चल रही वोटिंग
चुनाव पहले वोटिंग की प्रक्रिया शायद पहली बार एमपी के किसी विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। संजय पाठक खुद ही मत पेटी मंगवाकर मतदान केंद्रों पर पहुंचवा रहे हैं। साथ ही कुछ जगहों पर वह खुद भी मतपेटी लेकर जा रहे हैं। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव-गांव में बूथ तक मतपेटी पहुंचाया जा रहा। लोग मतदाता पर्ची डालकर विधायक संजय पाठक के भविष्य का फैसला करेंगे।

96 साल के वोटर ने सबसे पहले डाला वोट
वहीं, इसकी शुरुआत विजयराघवगढ़ विधानसभा के सबसे बुजुर्ग मतदाता राजा पंडित ने की है, जिनकी उम्र 96 वर्ष है। संजय पाठक ने इस बात का ऐलान कर सबको चौंका दिया है कि वह चुनाव के पूर्व जनमत सर्वेक्षण करवा रहे। हालांकि मतदान करने वाले ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य किए है। इसलिए उन्हें इन सब की आवश्कता नहीं है।

मतदाता पर्ची में है एक सवाल
वोटिंग के लिए विधायक संजय पाठक ने एक मतदाता पर्ची रखी है। इसमें लिखा है कि क्या आप अपने प्रधानसेवक संजय पाठक को अपना विधायक बनाना चाहते हैं। इसके बाद हां और ना का विकल्प पर्ची में दिया गया है। वोटर अपनी पसंद पर निशान लगा सकेंगे और मतदान पेटी में डाल देंगे। इसके बाद वोटर के नाखून पर स्याही लगा दी जाएगी। वोटिंग के दौरान सिर्फ एक बार ही वोट दिया जा सकेगा। इस मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होने तक सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग होगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...