23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिअंबेडकर पूरे देश के लिए पूजनीय... शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करें...

अंबेडकर पूरे देश के लिए पूजनीय… शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करें मोदी, खरगे का बीजेपी पर बड़ा हमला

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब पर अमित शाह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये लोग मनुस्मृति को मानते हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी भी अमित शाह के बचाव में आ गए हैं। मोदी और अमित शाह गहरे दोस्त हैं। खरगे ने कहा कि शाह अपने बयान के लिए माफी मांगे और पीएम मोदी शाह को बर्खास्त करें।

गृहमंत्री को बर्खास्त करें पीएम
पीएम मोदी के मन में यदि बाबा साहेब के लिए थोड़ी भी श्रद्धा है तो उन्हें गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त कर देना चाहिए। खरगे ने कहा कि जो व्यक्ति संविधान का अपमान करता है उसे कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है। खरगे ने कहा कि गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहेब को लेकर बेहद निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने दलितों और देश के नायक का अपमान किया है।

अमित शाह जी ने संसद में जो कहा, वह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दलितों और देश के नायक, जो सबके लिए पूजनीय हैं, उनका अपमान किया है। पीएम मोदी को अमित शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि BJP-RSS के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। ये लोग मनुस्मृति को मानने वाले लोग हैं, क्योंकि उसी में स्वर्ग-नरक और जातियों के बारे में कहा और लिखा गया है। खरगे ने कहा कि क्या बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेना गुनाह है। उन्होंने कहा कि इनका इरादा बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का विरोध करना था।

उन्होंने कहा कि मैंने इसका विरोध किया, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया। हालांकि बाबा साहेब अंबेडकर पर सदन की कार्यवाही चल रही थी, इसलिए हम सभी ने खामोश रहने का फैसला किया। आज हम सभी पार्टी के नेताओं ने एक होकर इस पर सवाल उठाया। अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है वो गलत है। मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...