11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतेजस फाइटर जेट पर भारत को धोखा दे रहा अमेरिका? पहले लटकाई...

तेजस फाइटर जेट पर भारत को धोखा दे रहा अमेरिका? पहले लटकाई इंजन की आपूर्ति, अब कर दी बड़ी मांग

Published on

वॉशिंगटन

भारत को एफ-16 फाइटर जेट बेचने में नाकाम रहा अमेरिका अब नापाक हरकतें करने में जुट गया है। भारत ने अपने स्‍वदेशी तेजस फाइटर जेट के लिए अमेरिका की कंपनी जीई के साथ GE-414 इंजन की डील की थी। अमेरिकी कंपनी कई महीने से तेजस फाइटर जेट के लिए इंजन की आपूर्ति को टाल रही है। जीई का दावा है कि उसे कलपुर्जें हासिल करने में दिक्‍कत हो रही है। जीई के लगातार देरी की वजह से भारत के फाइटर जेट की प्‍लानिंग ही गड़बड़ा रही है। वह भी तब जब पाकिस्‍तान और चीन जैसे दुश्‍मन देश लगातार पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट बना रहे हैं। अब जीई ने भारत से एक और बड़ी मांग कर डाली है। जीई का कहना है कि भारत को इस समझौते के लिए 5 करोड़ डॉलर ज्‍यादा देना होगा।

जीई की इस मांग के बाद भारत से हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स का एक दल अमेरिका जा रहा है। इस यात्रा पर अमेरिकी कंपनी के अधिकारियों से भारतीय दल GE-414 इंजन पर बातचीत करेगा। भारत चाहता है कि व‍ित्‍तीय वर्ष के खत्‍म होने से पहले मार्च तक इस समझौते पर हस्‍ताक्षर कर लिया जाए। भारत जीई के साथ 99 GE-414 इंजन के लिए डील करना चाहता है। यह संख्‍या बढ़ सकती है, अगर इस इंजन को भारत के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए चुन लिया जाता है। IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कंपनी ने अब 5 करोड़ डॉलर और देने की मांग कर डाली है।

तेजस में देरी से मिराज, जगुआर और मिग पर प्‍लान लटका
भारतीय अधिकारियों का कहना है कि जीई कंपनी जो तकनीक ट्रांसफर करने जा रही है, उससे भारत को इस क्षेत्र में काफी मदद मिलने जा रही है। जीई का कहना है कि भारत अगर यह नहीं डील करता है उससे तकनीक के ट्रांसफर होने की गुंजाइश काफी बढ़ जाएगी। अगर साल 2023 के स्‍तर की बात करें तो यह पूरा समझौता 1 अरब डॉलर तक हो सकता है। एचएएल ने अब जीई से कई दस्‍तावेज मांगे हैं ताकि उसके प्रस्‍ताव की समीक्षा की जा सके। जीई के इस इंजन को एलसीए तेजस मार्क 1ए और मार्क 2 में इस्‍तेमाल किया जाना है।

जीई के इंजन में देरी की वजह से अब भारत का एलसीए मार्क 2 पिछड़ सकता है जो 4.5 पीढ़ी का होगा और मिराज 2000, जगुआर और मिग 29 फाइटर जेट की जगह लेगा। भारत चाहता है कि इंजन अमेरिका से लेकर लड़ाकू विमानों के मामले में आत्‍मनिर्भर बना जाए लेकिन जीई की देरी से कई प्रोजेक्‍ट फंसते हुए दिख रहे हैं। भारत अब खुद सही इंजन बनाने पर काम कर रहा है और वैश्विक भागीदारों को जोड़ रहा है। जीई इंजन की डील भी इसी दिशा में की गई थी। दुनिया में केवल कुछ ही देश हैं जिनके पास फाइटर जेट के इंजन को बनाने की क्षमता है। अमेरिका दशकों से भारत को फाइटर जेट बेचना चाहता है लेकिन आज तक नई दिल्‍ली की सरकारों ने इसे मंजूरी नहीं दी है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...