9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और रूस के रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, हम...

भारत और रूस के रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, हम होने नहीं देंगे… पुतिन के दूत ने लिया प्रण

Published on

मास्‍को/नई‍ दिल्‍ली

जी-20 देशों की दिल्‍ली में होने वाली शिखर बैठक से ठीक पहले भारत और रूस के बीच रिश्‍तों में गर्माहट बढ़ती जा रही है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन करके चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी है। यही नहीं अब रूस भारत के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने की मंशा रखता है। इस बीच रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका खुलेआम कहता है कि वह भारत और रूस के बीच रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है। उन्‍होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है जिसे हम स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं।

रूसी राजदूत ने वियॉन टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि अमेरिका की इस कोशिश को हम आगे नहीं बढ़ने देंगे। मैं फिर से कहना चाहूंगा कि हमारा भारत के साथ रिश्‍ता अच्‍छाई और सकारात्‍मकता के लिए है। रूसी राजदूत ने भारत को खुलकर मदद देने का ऐलान किया और जी-20 की अध्‍यक्षता की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि रूस जी20 में भारत के प्राथमिकताओं को अपना पूरा समर्थन देता है। उन्‍होंने कहा कि जी-20 एक अफ्रीकी देश को शामिल करने की पहल को रूस अपना पूरा साथ देगा।!

यूक्रेन पर भारत के रुख की जमकर तारीफ
जी-20 में यूक्रेन के मुद्दे को शामिल करने विवाद की वजह से संयुक्‍त बयान जारी करने में बाधाएं आ रही हैं। इसमें एक तरफ जी7 देश हैं और दूसरी तरफ रूस तथा चीन एक साथ खड़े हैं। इस गतिरोध पर रूसी राजदूत ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसा लगता है कि बातचीत ठहर सी गई है। भारत और अमेरिका के रिश्‍ते पर रूसी राजदूत ने अमेरिका के रुख पर आपत्ति जताई। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ रिश्‍तों को बर्बाद करना चाहता है जिसे हम स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं।

राजदूत अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन विवाद में भारत के शांति प्रयासों की रूस सराहना करता है। उन्‍होंने कहा कि रूस और भारत दोनों मिलकर भारत के यूपीआई सिस्‍टम को रूस में भी शुरू करने की संभावनाओं पर बात कर रहे हैं। यह ठीक उसी तरह से होगा जिस तरह से भारत और यूएई के बीच हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर हमारे सिस्‍टम में रुपे का इस्‍तेमाल शुरू होता है तो यह स्‍वागतयोग्‍य कदम होगा। रूसी राजदूत ने कहा कि जी-20 को आर्थिक और वित्‍तीय मामलों पर फोकस करना चाहिए, उसे भूराजनीतिक मामलों को नहीं उठाना चाहिए। भूराजनीतिक मुद्दों के लिए हमारे पास पहले से ही संयुक्‍त राष्‍ट्र मौजूद है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में यूक्रेन युद्ध का मुद्दा पहले ही चल रहा है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...