12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू', राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में...

‘अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू’, राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथ ली. शपथ लेने के बाद दिए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि ‘अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू हो गया है.’ ट्रंप ने कहा कि अब दुनिया में कोई भी देश हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा, ‘अमेरिका के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है. हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी. अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी.’ इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दोहराया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब सेंसरशिप नहीं होगी.

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि आज की तारीख अमेरिकियों के लिए आजादी का दिन है. अब हमारे देश का कोई भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. जो भी इस देश का इस्तेमाल करेगा उसे सबक सिखाया जाएगा. ट्रंप ने अपने ऊपर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसलिए ही बच गए क्योंकि उन्हें अमेरिका को बहुत आगे ले जाना है.

‘पूरी दुनिया में अमेरिका का सम्मान होगा’
ट्रंप ने कहा, ‘आज से, हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में हमारा सम्मान किया जाएगा. हम किसी देश को खुद का अब और फायदा उठाने की अनुमति नहीं देंगे. हमारी संप्रभुता को दोबारा हासिल किया जाएगा. हमारी सुरक्षा बहाल की जाएगी. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो.’

दक्षिणी सीमा पर लगाई इमरजेंसी
राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कहा, ‘हम अपनी दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करते हैं.’ ट्रंप ने मेक्सिको के साथ लगती अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सेना भेजने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा, ‘अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे जहां से वो आए हैं.’ इस दौरान ट्रंप ने कहा कि आज कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे. पकड़ने और छोड़ने की प्रथा ख़त्म, दक्षिणी सीमा पर सैनिक भेजेंगे.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...