7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम से भारत को लगा झटका,...

रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम से भारत को लगा झटका, इन देशों को होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों में भुगतान प्रणाली , वित्तीय संस्थान और ऊर्जा उत्पादन शामिल हैं. रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम का भारत पर भी असर पड़ेगा. कोयला व्यापारियों का कहना है कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस से कोयला आयात करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

2022 से पहले रूस भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों को बहुत ही कम मात्रा में कोयला निर्यात करता था, लेकिन यूक्रेन से युद्ध के कारण अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया. जिसके बाद रूस ने दक्षिण एशियाई देशों में कोयला निर्यात को बढ़ा दिया. नए प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कोयले के प्रमुख व्यापारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हए कहा है कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस से कोयले की आयात में कटौती की संभावना है.

रूसी कार्गो को खरीदने में झिझकेंगे भारतीय व्यापारी
भारत के एक प्रमुख कोयला व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बाद मुझे नहीं लगता है कि कोई भी बड़ी भारतीय कंपनी रूसी कार्गो खरीदेगी. वहीं, एक अन्य भारतीय व्यापारी ने कहा कि हालांकि, कोयले की शिपमेंट अभी भी नहीं रुकेगी, लेकिन लोग रूसी कार्गों को खरीदने में झिझकेंगे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य कोयला निर्यातक देशों को फायदा हो सकता है.हालांकि, रूस के सबसे बड़े कोयला उत्पादक और निर्यातक कंपनी SUEK की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. भारत के व्यापार मंत्रालय ने भी इन प्रतिबंधों के प्रभाव पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.हालांकि, बुधवार को तेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में रूस के साथ दीर्घकालिक संबंधों को लेकर टिप्पणी की गई थी.

कंसल्टेंसी बिगमिंट के मुताबिक, साल 2023 में रूसी थर्मल कोयले की आपूर्ति में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2023 में भारत ने जितना ईंधन आयात किया. उसका लगभग 6 प्रतिशत यानी 10.06 मिलियन मीट्रिक टन ईंधन रूस से आयात किया. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही रूस भारत के लिए शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है. हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों की सख्ती की वजह से भारत को रूस से तेल आयात करने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...