7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबिहार में BJP-JDU के घमासान के बीच RJD के 18 विधायकों पर...

बिहार में BJP-JDU के घमासान के बीच RJD के 18 विधायकों पर लटकी तलवार, तेजस्वी पर संकट?

Published on

पटना

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर यह है कि कभी भी आरजेडी के 18 विधायकों की सदस्यता जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा में हुए दुर्व्यवहार मामले में अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी है। अनुशसान समिति ने आरजेडी के 18 विधायकों को दोषी बताया है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष सभी दोषी विधायकों के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष कभी भी इन विधायकों क खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। अगर इनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो, बीजेपी एक बार फिर बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच 7 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि एक दिन बाद ही उनका रिपोर्ट नेगेटिव आया है। ऐसे में वे काम पर लौट आएं हैं। बताया जाता है कि कभी भी आरजेडी के 18 विधायकों पर गाज गिर सकती है।

आरजेडी और जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक
बता दें कि मंगलवार को जेडीयू, आरजेडी और हम विधानमंडल दल की बैठक होने वाली है। सोमवार देर रात तक सभी विधायक पटना पहुंच जाएंगे। आरजेडी विधानमंडल दल की बठक सुबह 9 बजे होगी। वहीं 11 बजे जेडीयू की बैठक होगी। इधर, सोमवार को कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। हालांकि बैठक में क्या फैसला लिया गया है. इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

बीजेपी ने भी की बैठक
इधर, बिहार में सियासी उथलपुथल की सुगबुगाहट के बीच बीजेपी भी एक्टिव हो गई है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि बैठक में क्या निर्णय लिया गया, इसके बारे पता नहीं चल सका है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....