18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'अमित शाह बड़े नेता हैं, मस्ती में बोल रहे थे...', आंबेडकर पर...

‘अमित शाह बड़े नेता हैं, मस्ती में बोल रहे थे…’, आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बोले संजय राउत

Published on

नई दिल्ली,

राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. विपक्षी सांसदों का आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने भाषण में डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया है. इसके बाद लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. गुरुवार को शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं बचा है, खाली हाथ बैठी है. अमित शाह बड़े नेता हैं, सदन में मस्ती में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह से गलती हुई है और जुबान फिसल गई तो माफी मांगनी चाहिए. अगर माफी मांग लेंगे तो क्या हो जाएगा? संजय राउत ने कहा, अंबेडकर तो भगवान हैं हमारे लिए. अंबेडकर ने वंचितों को शिखर तक पहुंचाया.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया है. हम उनके इस्तीफा की मांग करते हैं. शाह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. खड़गे ने कहा, जब अमित शाह बाबा साहेब के बारे में बोल रहे थे तो उन्होंने कहा कि जितनी बार आप आंबेडकर का नाम लेते हो उतनी बार भगवान का नाम लेते तो 7 बार स्वर्ग जाते. यानि बाबा साहेब का नाम लेना गुनाह है. उस वक्त मैंने हाथ उठाया और उन्हें बोलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला. बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान पर चर्चा चल रही थी, इसलिए हम चुप रहे.

‘बीजेपी वालों को अहंकार हो गया’
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, देखिए कैसे अमित शाह जी संसद में बाबा साहेब आंबेडकर का मजाक उड़ा रहे हैं. इन बीजेपी वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते. हां, अमित शाह जी. बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं. मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान ना होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही ना देते. बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. जय भीम.

अमित शाह ने दिया जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस को घेरा और कहा कि वह सपने में भी आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर चर्चा का आयोजन हुआ. इसमें 75 साल की देश को गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की चर्चा हुई. ये स्वाभाविक है कि संसद में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो लोगों का अपना-अपना नजरिया होता है. लेकिन जब संसद में चर्चा होती है तो इसमें बातें तथ्यों और सच्चाई के साथ होनी चाहिए. लेकिन जिस तरह कल से कांग्रेस ने तथ्यों तो तोड़-मरोड़कर पेश किया है, इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं.

गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीजेपी के वक्ताओं ने बताया कि कांग्रेस आंबेडकर विरोधी पार्टी है, संविधान विरोधी है. कांग्रेस ने सावरकर जी का अपमान किया. आपातकाल लागू करके कांग्रेस ने संविधान को रौंदा. कांग्रेस ने भारतीय सेनाओं का अपमान किया. कांग्रेस ने भारत की जमीन दे दी. जब संसद में यह बात साबित हो गई तो कांग्रेस ने झूठ फैलाना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी आंबेडकर विरोधी है. कांग्रेस पार्टी संविधान विरोधी है. कांग्रेस ने सेना के शहीदों का अपमान किया. कांग्रेस सावरकर विरोधी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...