10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस का जिक्र कर भारत को हुई घेरने की कोशिश, जयशंकर ने...

रूस का जिक्र कर भारत को हुई घेरने की कोशिश, जयशंकर ने यूं कर दी बोलती बंद

Published on

मॉस्को:

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही पश्चिमी देश भारत को निशाने पर लेने में लगे हैं। भारत ने युद्ध शुरू होने के बाद रूस से तेल खरीदा, जिस कारण दुनिया के हर मंच पर उसे घेरने की कोशिश की जाती है। लेकिन एक बार फिर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि कई विकल्प होने के लिए भारत की आलोचना नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रूस से तेल खरीदने के अपने रूख और प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

म्यूनिख सम्मेलन से अलग बोलते हुए उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मन विदेश मामलों की मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ मंच साझा किया। यहां उन्होंने अमेरिका और रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध संतुलन पर राय रखी। भारत की विदेश नीति के बारे में सवाल किया गया कि यह कभी गुटनिरपेक्ष थी, लेकिन आज हर गुट की ओर बढ़ रही है। इसको लेकर जयशंकर ने जवाब दिया, ‘क्या यह एक समस्या है? यह एक समस्या क्यों होनी चाहिए।’

मुस्कुराते रह गए ब्लिंकन
जब जयशंकर यह जवाब दे रहे थे तब अमेरिकी विदेश मंत्री उनकी ओर देख रहे थे। डॉ. जयशंकर के बयान के दौरान ब्लिंकन उन्हें देख मुस्कुराते रहे। डॉ. जयशंकर ने आगे कहा, ‘अगर मैं इतना चतुर हूं कि मेरे पास अनेक विकल्प हैं तो आपको मेरी प्रशंसा करनी चाहिए। क्या यह दूसरों के लिए समस्या है? हम समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग खींचतान और दबाव क्या है। एक आयामी संबंध का होना बेहद कठिन है।’ सवाल पूछने के दौरान रूस से हमले के बाद भी कच्चा तेल खरीदने का उल्लेख किया गया।

डॉ. जयशंकर ने दिया करारा जवाब
इस दौरान भारत को ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि उसे युद्ध में मरने वालों से मतलब नहीं और वह सिर्फ फायदे का सौदा करता है। डॉ. जशंकर ने इसके जवाब में कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि आप अनजाने में भी यह आभास दें कि हम पूरी तरह से और बिना भावनात्मक रूप से लेनदेन करते हैं। हम ऐसा नहीं करते। हम लोगों के साथ मिलते हैं, चीजों पर विश्वास करते हैं। उन्हें साझा करते हैं। लेकिन कई बार होता है जब आप अलग-अलग स्थानों पर, विकास के अलग-अलग स्तर, अलग-अलग अनुभव पर हों। तब यह सब इसमें शामिल हो जाता है।’

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...