14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त? पीएम मोदी और राहुल गांधी...

ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त? पीएम मोदी और राहुल गांधी वाली बैठक में अगले हफ्ते होगा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

निर्वाचन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के बाद सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) बनने की प्रबल संभावनाएं हैं. इसके साथ ही आयोग में तीसरे निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए भी एक नया नाम चुना जाएगा. विधि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक होगी. मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. वह ढाई साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे.

नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति बनाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (अध्यक्ष), केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में) और राहुल गांधी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) शामिल हैं.

पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर होती थी. सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सिफारिश पर ही नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति की जाती थी, लेकिन अब नए वैधानिक प्रावधानों के तहत चयन समिति बहुमत या सर्वसम्मति से नए निर्वाचन आयुक्त या मुख्य निर्वाचन आयुक्त का चयन करेगी.

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कुछ जनहित याचिकाएं लंबित हैं, जिनकी सुनवाई 19 फरवरी को होनी है. हालांकि, 19 फरवरी को ही नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पदभार ग्रहण करना है, जिससे यह मामला और दिलचस्प हो गया है.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 17 फरवरी को होने वाली चयन समिति की बैठक के लिए सिलेक्ट समिति ने 480 उम्मीदवार अधिकारियों की सूची में से 5 नाम चुनकर भेज दिए हैं. उनमें केरल कैडर के 1988 बैच के आईएस अधिकारी और मौजूदा वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम सबसे ऊपर है. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले कार्यभार संभाला था.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...