10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यहरियाणा में मंत्री बनते ही अनिल विज ने किया गजब, आधी रात...

हरियाणा में मंत्री बनते ही अनिल विज ने किया गजब, आधी रात में ऑनलाइन भरा बिजली का बिल

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा बीजेपी के नेता और नायब सैनी सरकार में मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अनिल विज रविवार रात को ऊर्जा विभाग मिलते ही अनिल विज ने गजब का काम किया। बिजली मंत्री बनने के 27 मिनट के भीतर बकाया इलेक्ट्रिसिटी बिल भर दिया। अनिल विज ने बताया कि उन्हें रविवार रात 12.05 बजे गजट नोटिफिकेशन से पता चला कि तीन मंत्रालयों के मंत्री बनाए गए हैं। बिजली विभाग का मंत्रालय भी उनके पास था। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन चेक किया कि उन पर कोई बकाया तो नहीं है। एक महीने का पेमेंट बाकी था, फिर उन्होंने रात 12.32 मिनट पर सबसे पहले अपना बिजली बिल भरा

सारी सरकार बीजेपी की है
अनिल विज ने कहा कि सीएम तय करते हैं कि किसको क्या काम मिलेगा। विज ने बताया कि उनसे मंत्रालय के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया कि बिना विभाग का मंत्री बना दो, क्योंकि सारी सरकार तो बीजेपी की है। अनिल विज ने बताया कि रविवार रात किसी ने उनके वॉट्सऐप पर गजट नोटिफिकेशन भेजा, जिससे पता चला कि उन्हें पावर, ट्रांसपोर्ट और लेबर डिपार्टमेंट का प्रभार मिला है। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपना बिजली बिल भरा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अगर वह अपना बिल भरेंगे तभी लोगों से कह सकेंगे कि आप भी बिल भरो। भाई काम करना पड़ेगा।

विज को मिले हैं तीन विभाग
अनिल विज को नायब सैनी सरकार में इस बार तीन विभाग मिले हैं। इनमें ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग शामिल हैं। मनोहर लाल की सरकार में वह गृह मंत्री थी, लेकिन जब बीजेपी ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन किया था तो वह मंत्री नहीं बने थे। उनकी नाराज होने की बात सामने आई थी। इस बार अनिल विज ने मुख्यमंत्री के बाद शपथ ग्रहण की।

Latest articles

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

भोपाल।गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में शिवशक्ति जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन...

बीएचईएल भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

भेल भोपाल ।बीएचईएल में महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप के अपर महाप्रबंधक  प्रशांत पाठक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...