8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर केस: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग, SIT...

अंकिता मर्डर केस: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग, SIT ने किया था सील

Published on

हरिद्वार,

उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड के बाद चर्चा में आए पुलकित आर्य की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. यह फैक्ट्री स्वदेशी आयुर्वेद के नाम से थी. फैक्ट्री में आग किन वजहों से लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है. अंकिता भंडारी केस के बाद एसआईटी ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया था. पुलकित आर्य की ये फैक्ट्री वनंतरा रिजॉर्ट से सटी हुई है.

अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) पी रेणुका देवी के नेतृत्व में बनी एसआईटी जांच कर रही है. उन्होंने बताया था कि वनंतरा रिजॉर्ट में वीआईपी के लिए अलग से प्रेसिडेंशियल सुइट की व्यवस्था थी, जिसमें ठहरने वाले वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था. हालांकि वह वीआईपी कौन था अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

अंकिता मर्डर केस के बाद स्थानीय लोगों ने 24 सितंबर को पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में जहां अचार की फैक्ट्री है, उसे आग के हवाले कर दिया था. पहले लोगों ने यहां तोड़फोड़ की थी. इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़ की थी.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर हत्या कर दी थी. मामला सामने आने के बाद रिसॉर्ट मालिक ने ही राजस्व क्षेत्र में अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. उसके बाद 19 साल की अंकिता का शव बीते 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.

अंकिता और पुलकित के बीच हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को पुलकित और अंकिता का रिजॉर्ट में झगड़ा हुआ था. पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं. एक आरोपी सौरभ भास्कर ने बताया कि सभी लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे. लौटते समय अंकिता और पुलकित एक स्कूटी पर थे. मैं और अंकित साथ में आए. हम बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी पहुंचे, तो पुलकित अंधेरे में रुक गया था. हम भी रुक गए.

हाथापाई में अंकिता को दिया नहर में धक्का
सौरभ ने पुलिस को बताया कि हम वहीं रुककर शराब पीने लगे. इस दौरान अंकिता और पुलकित में फिर विवाद हो गया. अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी. हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं. अंकिता कहने लगी कि वह रिजॉर्ट की हकीकत सबको बता देगी और उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया. अंकिता हमसे हाथापाई करने लगी तभी हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में गिर गई

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...