18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हर महीने 1 हजार तो हिमाचल में 1500 का ऐलान,...

दिल्ली में हर महीने 1 हजार तो हिमाचल में 1500 का ऐलान, जानिए किस राज्य में महिलाओं को क्या मिल रहा

Published on

नई दिल्ली:

आज दिल्ली सरकार ने बजट पेश करते हुए दिल्लीवासियों के लिए तमाम योजनाओं का एलान किया। हालांकि उन सभी योजनाओं में से एक योजना ऐसी है जो दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए लाई है। इस योजना के तहत राजधानी में महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपये मिलेंगे। बता दें कि दिल्ली पहला राज्य नहीं है जहां पर महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार से पहले भी कई राज्यों ने महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं लॉन्च की हैं।आइए जानते हैं किस राज्य में महिलाओं को क्या-क्या मिल रहा है…

मध्य प्रदेश सरकार देती है हर महीने 1250 रुपये
मध्य प्रदेश की महिलाओं की मदद के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसमें से एक योजना लाडली बहन योजना है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं। अभी तक इस योजना का लाभ लाखों महिलाएं उठा चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में भी चल रही महतारी वंदन योजना
दिल्ली सरकार से पहले छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए महतारी योजना लॉन्च की गई है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सालाना 12 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए राज्य में आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है और जल्द ही महिलाओं को इस योजनाओं का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा।

तमिलनाडु में भी मिलते हैं हर महीने एक हजार रुपये
तमिलनाडु में भी महिलाओं की मदद के लिए एमके स्टालिन सरकार ने एक योजना चलाई है। जिसका नाम ‘कलैग्नार मगलिर उरिमाई थोगई थित्तम’ दिया गया है। इस योजना के तहत वहां की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ अभी तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं उठा चुकी हैं। बता दें कि इस इस योजना के तहत पैसे सीधे महिला के बैंक अकाउंट में आते हैं।

पंजाब सरकार का भी हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले घोषणा की थी कि सरकार बनने के बाद महिलाओं की आर्थिक मदद करेंगी। पार्टी ने कहा था कि वो 18 साल से ऊपर विवाहित और अविवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये देगी। पंजाब में सरकार बनने के बाद इस स्कीम को पूरा करने में थोड़ी देरी हुई है। हालांकि अपने इस चुनावी वादे को सरकार लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर सकती है। इस योजना के लागू होने से 80 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी पूरा किया वादा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 साल से ऊपर से लेकर 60 साल तक की सभी महिलाओं को हम इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा करते हैं।

कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना
कर्नाटक सरकार ने भी महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 2 -2 हजार रुपये दे रही है।इस योजना की शुरुआत पिछले साल 30 अगस्त को की गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के खाते में DBT के जरिए पैसे भेजकर इस स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का फायदा सिर्फ वही महिलाएं उठा सकती हैं जो घर की मुखिया होंगी। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस योजना का वादा चुनाव के दौरान किया था। जिसे उन्होंने पूरा भी किया है।

यूपी में भी हर महीने निराश्रित महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये
पांच फरवरी को योगी सरकार ने अपना आठवें बजट के ऐलान में महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। योगी सरकार ने कहा कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 कर दी गई है।अब हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये पेंशन मिलेगी।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...