9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में Monkeypox का एक और केस, 35 साल का शख्स संक्रमित

दिल्ली में Monkeypox का एक और केस, 35 साल का शख्स संक्रमित

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला है. 35 साल का यह शख्स नाइजीरिया का है लेकिन फिलहाल दिल्ली में रहता है. यह हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था. दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस का यह दूसरा मामला है. वहीं देश में इससे पहले मंकीपॉक्स के कुल 5 केसों की पुष्टि हुई है. इसमें से एक मरीज की मौत हो गई है.

मंकीपॉक्स वायरस अब राजस्थान में भी दस्तक देता दिख रहा है. यहां मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज सामने आया है. 20 साल के इस मरीज को किशनगढ़ से जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) लाया गया है. फिलहाल मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है. उसके सैंपल को आगे जांच के लिए पुणे भेजा गया है.

मंकीपॉक्स एक मरीज की ले चुका है जान
मंकीपॉक्स की वजह से भारत में पहली मौत की पुष्टि भी आज हो गई है. केरल में जिस 22 साल के शख्स की मौत हुई थी, उसको लेकर पुष्टि हो गई है, कि उसने मंकीपॉक्स वायरस की वजह से जान गंवाई. यह शख्स UAE से लौटा था. शख्स की जान मंकीपॉक्स वायरस की वजह से गई है या नहीं, उसका पता लगाने के लिए सैंपल NIV पुणे भेजा गया था. वहां नतीजे पॉजिटिव आए हैं.

इस शख्स की मौत केरल के Thrissur में 30 जुलाई को हुई थी. मंकीपॉक्स को लेकर बढ़ती चिंता की वजह से केंद्र सरकार भी एक्शन में है. केंद्र ने एक टास्क फोर्स भी बना दी है. इसकी अध्यक्षता डॉक्टर वीके पॉल और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कर रहे हैं.

केरल में इससे अलग मंकीपॉक्स के तीन और मरीज मिल चुके हैं. उन तीनों में से एक पूरी तरह ठीक हो चुका है. बाकी की हालत में भी सुधार है. केरल में संक्रमित मिले चारों लोग मिडिल ईस्ट से होकर आए थे. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से जो मामला पहले सामने आया था वह कहीं विदेश नहीं गया था. वह बस संक्रमित पाए जाने से कुछ दिन पहले मनाली घूमकर आया था.मंकीपॉक्स के अबतक दुनिया में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. यह 77 देशों तक फैल चुका है. इसकी वजह से अफ्रीकी देशों में 75 लोगों की मौत हो चुकी है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...