9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन, ढाका में इंडियन हाई कमीशन के सामने...

बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन, ढाका में इंडियन हाई कमीशन के सामने जुटे BNP के हजारो कार्यकर्ता

Published on

ढाका ,

भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. आज ढाका में BNP कार्यकर्ताओं ने इंडियन हाई कमीशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, त्रिपुरा में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग पर हुए हमलों के विरोध में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के तीन संगठन के हजारों समर्थकों ने ढाका में भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च किया. इसमें BNP के तीन संगठन- छात्र शाखा जातीयतावादी छात्र दल (जेसीडी), युवा शाखा जातीयतावादी जुबो दल (जेजेडी) और स्वयंसेवी शाखा जातीयतावादी शेखसेबक दल (जेएसडी) शामिल हुए.

जानकारी के मुताबिक तीनों संगठनों के कार्यकर्ता राजधानी ढाका के नयापल्टन इलाके में बीएनपी के मुख्यालय के सामने एकत्र हुए, प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं.ये विरोध प्रदर्शन भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के ढाका दौरे से एक दिन पहले हुआ, जो हाल के महीनों में दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ढाका का दौरा करने वाले हैं.

ढाका में 6 किलोमीटर तक मार्च करने के बाद रामपुरा इलाके में पुलिस ने बैरिकेड्स के जरिए मार्च को रोक दिया. वहां से एक प्रतिनिधिमंडल ढाका में भारतीय उच्चायोग गया और एक ज्ञापन सौंपा.इससे पहले 2 दिसंबर को भारत ने अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर में घुसपैठ की घटना के बाद नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग और देश में अपने अन्य राजनयिक परिसरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला किया था.

इस बीच अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों के साथ बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. अल्पसंख्यकों के घरों में आगजनी और लूटपाट और मंदिरों में तोड़फोड़ मामले भी सामने आए हैं. शुक्रवार की रात ढाका के बाहरी इलाके में एक और हिंदू मंदिर में आग लगा दी गई. ढाका के उत्तर में धोर गांव में महाभाग्य लक्ष्मीनारायण मंदिर पर हमला किया गया. मंदिर के पर्यवेक्षक बाबुल घोष ने कहा कि उनके पुश्तैनी मंदिर को जलाने के लिए अज्ञातों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...