0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यआत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति...धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर शरद...

आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति…धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर शरद पवार का बड़ा अटैक, जानें क्या कुछ कहा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने बड़ा अटैक किया है। शरद पवार ने मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति अब तक इस्तीफा दे देता। पवार ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीकि कराड की गिरफ्तारी हुई, ऐसे में क्या धनंजय मुंडे को इस्तीफा दे देना चाहिए? पवार ने कहा कि कोई भी आत्मसम्मान वाला व्यक्ति यही करता। धनंजय मुंडे अभी अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में हैं। वह पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हैं। इनमें उनकी पहली पत्नी करुणा शर्मा को गुजारा भत्ता देने का मामला भी शामिल है।

अब क्या करेंगे अजित पवार?
शरद पवार की इस टिप्पणी से पहले महाराष्ट्र के समाजसेवी अन्ना हजारे ने मुंडे के इस्तीफे को लेकर टिप्पणी की थी। हजारे ने कहा था कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि लोग हमारा अनुसरण करते हैं। उन्होंने सरकार के मुखिया को कहा था कि ऐसे लोगों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में तीन मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे पहले मुंडे अपना इस्तीफा दे सकते हैं। मुंडे अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के कोटे से फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। अब देखना है कि शरद पवार की टिप्पणी के बाद अजित पवार की एनसीपी का क्या रुख सामने आता है?

मुंडे के खिलाफ खुला है मोर्चा
मुंडे के इस्तीफे को लेकर एनसीपी एसपी की नेता सुप्रिया सुले पहले से हमलावर हैं। इसके साथ राज्य में मुंडे के खिलाफ बीजेपी के विधायक सुरेश धस, आप नेता अंजलि दमानिया, मराठा आरक्षण एक्टीविस्ट मनोज जरांगे पाटिल भी मोर्चा खोले हुए हैं। यही वजह है कि धनंजय मुंडे को कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसी भी जिले का पालक (संरक्षक) मंत्री नहीं बनाया है। बीड जिले की जिम्मेदारी उप मुख्यमंंत्री अजित पवार को सौंपी है। अब देखना है कि मुंडे को अजित पवार मंत्री बनाए रखते हैं या फिर फडणवीस मुंडे को लेकर कोई फैसला लेते हैं, क्याेंकि मुंडे बीड में सरपंच की हत्या मामले के बाद विवादों में हैं। इससे सरकार की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...