15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से नीचे लुढ़का सेना का ट्रक, 4...

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से नीचे लुढ़का सेना का ट्रक, 4 की मौत और 3 जवान घायल

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया. इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया, ‘जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया.

ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया. इस घटना में 3 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं.’ पिछले एक 20 दिनों के अंदर यह तीसरा मामला है, जब सेना का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है. इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा था. इस हादसे में 5 सैनिकों की मौत हो गई थी और ड्राइवर सहित 5 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

सेना ने इस सड़क हादसे को लेकर एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, ‘एक 2.5 टन का वाहन, जो छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था, पुंछ के पास ऑपरेशनल ट्रैक पर चलते समय सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया.’ बांदीपोरा में ही गत 15 दिसंबर को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वाहन बांदीपोरा से गुरेज की ओर जा रहा था, जब जेडखुसी नाला के पास हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कई जवान घायल हो गए थे.

5 दिनों में दूसरा हादसा
बता दें कि 5 दिनों में ये दूसरा ऐसा हादसा हैं। 31 दिसंबर को भी सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ था। ये हादसा पुंछ जिले के मेंढर में एलओसी के पास बलनोई इलाके में हुआ था। इस हादसे में सेना का वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 24 दिसंबर को भी पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में 2 सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई थी।

4 नवंबर, 2024 को राजौरी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था. 2 नवंबर, 2024 को रियासी जिले में एक कार के पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला और उसके 10 महीने के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...