7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeभोपालसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से किया दुर्व्यवहार,...

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से किया दुर्व्यवहार, कई महिलाओं से भी रिश्ते, बनाता रहा ये कहानी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने एक आर्मी अफसर पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। यह घटना 2012 की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वरुण प्रताप सिंह एक लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और वर्तमान में हल्द्वानी उत्तराखंड में तैनात हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 69 धोखे से या शादी का झूठा वादा करके गलत रिश्ते बनाने से संबंधित है।

यह मामला 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़िता ने एफआईआर में सारी आपबीति सुनाई है। लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण ने महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस में शिकायत नहीं करने की करने की हिदायत दी थी।

शादी का वादा फिर घुमाया
पुलिस के अनुसार 2012 में भोपाल में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल ने सिंह से मुलाकात की। सिंह ने खुद को अविवाहित बताया और कहा कि वह आर्मी कैंटीन में काम करता है। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2012 को सिंह ने उसे भोपाल में अपने घर बुलाया और शादी का वादा करके उसके साथ ‘वैसा’ काम किया।

लेफ्टिनेंट की यूनिट को दी जानकारी
भोपाल पुलिस महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने बताया कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है। उन्होंने कहा कि हमने उसकी यूनिट को इस मामले की जानकारी दे दी है। सक्सेना ने आगे कहा कि अगर वह पूछताछ के लिए आता है तो ठीक है, नहीं तो गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने समझाया कि शादी का वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना और फिर अपने वादे से मुकरना गलत काम की परिभाषा में आता है।

पहले से शादीशुदा निकला अफसर
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2013 में उसे पता चला कि आर्मी अफसर पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने सिंह से उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पूछा, तो उसने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने वाला है। FIR के अनुसार इसके बाद उसने किसी न किसी बहाने से पीड़िता से शादी करने में देरी करना शुरू कर दिया और कहानियां गढ़ने लगा, जैसे कि उसके माता-पिता बीमार हैं।

कई महिलाओं से रिश्ते
24 फरवरी 2025 को पीड़िता को पता चला कि आर्मी अफसर के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और उसने उनसे भी शादी करने का वादा किया है। FIR में कहा गया है कि जब पुलिस कांस्टेबल ने सिंह से संपर्क किया, जो वर्तमान में आर्मी सर्विस कोर (मैकेनाइज्ड ट्रांसपोर्ट) बटालियन में तैनात है, और उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की, तो उसने बहस करना शुरू कर दिया और कहा कि वह अब उससे शादी नहीं करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...