मेरठ
मेरठ आर्मी इंटेलिजेंस ने बुधवार को एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और उसके मोबाइल से प्राप्त हुई जानकारी से पुलिस और सेना के अधिकारी भी हैरान हैं। सेना के जानकारों की मानें तो पहले भी ठगी के मामले में हरियाणा के पंचुला क्षेत्र से आरोपी जेल जा चुका है।आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़े गए फर्जी मेजर गणेश से थाने में पूछताछ की। आरोपी का मोबाइल खंगाला तो चौकाने वाली चैट सामने आई। इंटेलिजेंस को मोबाइल में अधिकांश महिलाओं और सेना से जुड़े जवानों के नंबर मिले। साथ ही आर्मी से जुड़ी कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों की फोटो भी थी।
आर्मी इंटेलिजेंट अब इस बात को जांच में जुट गई है कि जिन महिलाओं के नंबर मिले है वो कौन है। आरोपी के संपर्क में कैसे आईं। साथ ही इन सेना से जुड़े लोगों की भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आर्मी इंटेलिजेंस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है क्या ये किसी हनी ट्रैप में फंसाकर स्लीपर सेल के लिए काम कर रहा था। आर्मी क्षेत्र को फोटो किसी और के साथ शेयर तो नहीं कर दी गई।
पहले भी जा चुका है जेल
बताया जा रहा है कि फर्जी मेजर गणेश सितंबर 2021 में ठगी के मामले में पंचकुला क्षेत्र के चंडी थाने से जेल जा चुका है। आरोपी की जमानत नवंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद फिर से उसी में लग गया। मेरठ में ठगी करने के बाद ये आर्मी इंटेलिजेंस के रडार पर था और बुधवार को पकड़ा गया।
