12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति4 दिन में मुझे गिरफ्तार करो नहीं तो...; BJP के स्टिंग ऑपरेशन...

4 दिन में मुझे गिरफ्तार करो नहीं तो…; BJP के स्टिंग ऑपरेशन पर बोले

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी ‘स्टिंग वीडियो’ पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई इसकी जांच करे। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी इसे तुरंत सीबीआई को दे और 4 दिन के भीतर इसकी जांच की जाए। दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में सीबीआई केस में आरोपी नंबर 1 बनाए गए सिसोदिया ने कहा कि यदि चार दिन में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो माना जाए कि यह स्टिंग फर्जी है।

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सवाल किया गया तो सिसोदिया ने कहा, ”ये जो कथित स्टिंग है, उसे बीजेपी अभी सीबीआई को दे। चार के दिन के अंदर इसकी जांच करके सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर ले। सीबीआई इसकी गहनता औऱ तेजी से जांच करे। यदि यह स्टिंग सच्चा है तो चार दिन के अंदर, आज गुरुवार है, सोमवार तक मुझे गिरफ्तार कर ले। नहीं तो आप मान लेना यह भाजपा और पीएम मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। आजकल पीएम ऑफिस में सरकारें गिराने की साजिश ही रची जा रही है। सीबीआई इसकी जांच करे और पूरे इंटेलिजेंस लगाकर जांच करे। पूरी जांच करके अरेस्ट करें नहीं तो मानो कि स्टिंग झूठा है और प्रधानमंत्री दफ्तर की साजिश है। माफी मांगें कि स्टिंग झूठा है, गलत साजिश की।”

सिसोदिया ने कहा, ”इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड कराई, कुछ नहीं मिला। फिर लॉकर में गए वहां भी केवल बच्चे का झुनझुना मिला। इन्होंने सारी जांच करा ली। सीबीआई के बाद ईडी की जांच करा ली, इसमें भी कुछ नहीं मिला तो स्टिंग लेकर आए हैं, कि देखो जी यह आदमी कह रहा है, इनको दिए होंगे, इनको दिए होंगे।” सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आजकल सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रान्च है।

भाजपा ने लगाया है आरोप
भाजपा ने गुरुवार को एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘घोटाले’ के उद्देश्य से नई आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के एक कथित स्टिंग ऑपरेशन का हवाला दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगे।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...