18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमुझे गिरफ्तार करो या जेल भेजो, अजय राय ने कहा- पीछे नहीं...

मुझे गिरफ्तार करो या जेल भेजो, अजय राय ने कहा- पीछे नहीं हटूंगा, स्मृति ईरानी पर बयान के बाद सरकार को भी घेरा

Published on

गाजीपुर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पर सोनभद्र में केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई पर अजय राय ने कहाकि दबाव की राजनीति के तहत उन पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, अब भी मैं अपने बयान पर डटा हूं और पीछे भी नहीं हटने वाला। उन्होंने ने कहा, मैंने कोई आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान नहीं दिया है। सरकार चाहे मुझे गिरफ्तार करे या फिर जेल भेजे। अजय राय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गाजीपुर पहुंचे है, जहां उन्होंने ये बयान दिया।

अजय राय ने कहा कि उनके बयान में कोई अश्लील, मर्यादाहीन शब्द नहीं है। शब्दकोश को देखे तो यह साफ हो जाएगा कि उनके बयान में कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है। कांग्रेस नेता अजय राय ने यहां तक कहाकि उनके पार्टी के नेताओं को भी बहुत कुछ कहा गया है। हालांक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरकार की नीतियों से लोग परेशान
अजय राय ने मीडिया से संवाद के दौरान ही सवाल खड़ा करते हुए कहाकि गोवा में जो अवैध बार, रेस्टोरेंट चल रहा है, उस पर सब क्यों चुप हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता सरकार की नीतियों से बुरी तरह परेशान है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...