8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य‘संभाजी भिड़े को गिरफ्तार करो’, महाराष्ट्र के पूर्व CM को मिली जान...

‘संभाजी भिड़े को गिरफ्तार करो’, महाराष्ट्र के पूर्व CM को मिली जान से मारने की धमकी

Published on

मुंबई

श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक और हिंदुत्व के कट्टर विचारक संभाजी भिड़े की गिरफ्तारी की मांग करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी चव्हाण के ईमेल पर दी गई है। जिसके बाद पश्चिमी महाराष्ट्र के कराड शहर में उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चव्हाण के ऑफिस की ओर से कहा बताया, ‘ संभाजी भिड़े के खिलाफ बोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए उन्हें एक ईमेल भेजा गया। कराड शहर पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है, और उनके आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।’

चव्हाण ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भिड़े द्वारा महात्मा गांधी और उनकी मां के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार इस मामले को देखेगी।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने संभाजी भिड़े के बयान की निंदा की। फडणवीस ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता के रूप में देखा जाता है। लोग उनके खिलाफ इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में उचित कदम उठाएगी, क्योंकि महात्मा गांधी का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालांकि, फडणवीस ने दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा का भिड़े से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वह अपना स्वतंत्र संगठन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा विवाद का राजनीतिकरण निंदनीय है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब वीर सावरकर का अपमान किया गया था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी तरह सड़कों पर उतरना चाहिए था।

अमरावती जिले में दो दिन पहले महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर शनिवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिव प्रतिष्ठान के संभाजी भिड़े के खिलाफ राजापेठ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A के तहत एफआईआर दर्ज की है। भिड़े ने कथित टिप्पणी गुरुवार को अमरावती के बडनेरा रोड इलाके में भारत मंगल हॉल में एक सभा को संबोधित करते हुए की गई थी।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने फडणवीस की टिप्पणियों पर उनकी आलोचना की। जबकि फड़नवीस का दावा है कि भाजपा का भिड़े से कोई लेना-देना नहीं है, उसके कार्यकर्ता भिड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हमारी नेता यशोमति ठाकुर के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। सरकार अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करेगी और विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को भिड़े के खिलाफ निश्चित कार्रवाई का प्रस्ताव पेश करेगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...