26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यगिरफ्तार हैं या हिरासत में? क्या है खान सर का स्टेटस, पटना...

गिरफ्तार हैं या हिरासत में? क्या है खान सर का स्टेटस, पटना पुलिस ने बताया, आरोपों के बारे में भी दी जानकारी

Published on

पटना,

सोशल मीड‍िया पर अपनी अलग पहचान रखने वोले खान सर के ट्विटर हैंडल ख़ान ग्लोबल स्टडी पर फ़ेक पोस्ट कर छात्रो को दिग्भ्रमित करने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है. पटना पुलिस ने खान सर के स्टेटस को लेकर पूरी जानकारी दी है. एसडीपीओ सच‍िवालय के डॉ अन्नू कुमार ने पुष्ट‍ि की है कि खान सर की कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. खान सर को कल गर्दनीबाग पुलिस ने अटल पथ पर ख़ान सर के आग्रह पर उनके गाड़ी के पास छोड़ दिया था. बता दें कि एफआईआर के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि खान सर को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है.

गौरतलब है कि छह दिसंबर को बिहार में 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे चर्चित टीचर खान सर को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबर आई थी. 13 दिसंबर को होने वाली BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर राजधानी पटना में बीपीएससी दफ्तर के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को दिन में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया था.

ऐसी सूचना मिली थी कि देर शाम में छात्रों के साथ प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने खान सर को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी. हालांकि थाने के गेट के बाहर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठे हो गए और उन्हें छोड़ने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. बताया जा रहा है कि छात्रों के जुटने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.

बीपीएससी ने परीक्षा को लेकर दी सफाई
हालांकि अभ्यर्थियों के आंदोलन को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी किया. आयोग की तरफ से कहा गया है कि 13 दिसंबर (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में Normalization प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधित भ्रामक ख़बरें विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर चलायी जा रही है. आयोग इससे हतप्रभ है कि Normalization की प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधी भ्रामक खबर कैसे उत्पन्न हुई जबकि Normalization अपनाये जाने के संबंध में कोई प्रस्ताव ही नहीं था.

आयोग द्वारा इस परीक्षा में Normalization प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधी काल्पनिक अफवाह कोचिंग संचालकों और स्थानीय छात्र नेताओं द्वारा अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया गया है. इस संबंध में साफ करना है कि 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रकाशित विज्ञापन के किसी खंड में इस परीक्षा के लिए Normalization अपनाने का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग स्तर से परीक्षा Normalization प्रक्रिया से कराने की सूचना प्रकाशित की गई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...