10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यअरुणाचल प्रदेश: बीजेपी नेता पर बलात्कार करने का आरोप, नहीं हुई गिरफ्तारी

अरुणाचल प्रदेश: बीजेपी नेता पर बलात्कार करने का आरोप, नहीं हुई गिरफ्तारी

Published on

ईटानगर,

अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक Lokam Tassar पर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. मंगलवार को पीड़ित महिला ने ईटानगर के पुलिस स्टेशन में आरोपी विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. आरोप लगाया गया कि चार जुलाई को विधायक ने अपने ईटानगर वाले निवाम पर महिला का रेप किया.

अभी के लिए पुलिस ने धारा 376 (2) के तहत Lokam Tassar के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं की गई. इस बारे में जब आजतक ने ईटानगर पुलिस स्टेशन के इनचार्ज से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने उस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया. तर्क दिया गया कि ये एक हाई प्रोफाइल मामला है, ऐसे में वे कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे.

वहीं इस मामले पर आरोपी विधायक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे सामने आकर बयान जारी करने के लिए तैयार नहीं हुए. उनके पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने इतना जरूर कहा कि ये राजनीतिक साजिश है और विधायक पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि विधायक के बेटे Lokam Lulu तीन साल में दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं. वे ड्रग्स मामले की वजह से दो बार जेल गए हैं.

ऐसे में विवादों के साथ विधायक Lokam Tassar का पुराना नाता रहा है. लेकिन अब उन पर ज्यादा गंभीर आरोप लग गए हैं. अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई है, लेकिन पुलिस की धीमी कार्रवाई से पीड़ित खफा चल रही हैं. कहा जा रहा है कि कानून सभी के लिए समान है, लेकिन यहां समान व्यवहार नहीं किया जा रहा.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...